BCCI Player Of The Year 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। हैदराबाद में आयोजित इस समारोह में टीम इंडिया के सभी स्टार खिलाड़ी शामिल हुए। साल 2023 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड एक युवा बल्लेबाज के नाम रहा। इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। साल 2023 गिल के लिए काफी यादगार रहा। इन 12 महीनों के दौरान वह वनडे में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और उन्होंने वनडे में पांच शतक भी लगाए। उन्होंने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली।
साल 2019-20 के लिए मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, आर अश्विन साल 2020-21 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। साल 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह को BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें
IND vs ENG: पहले टेस्ट की पिच पर कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट, इन गेंदबाजों को मिलेगी काफी मदद
संपादक की पसंद