1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs AFG Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, दर्ज की शानदार जीत

SL vs AFG Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, दर्ज की शानदार जीत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 18, 2025 07:39 pm IST,  Updated : Sep 18, 2025 11:59 pm IST

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए।

SL vs AFG- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान Image Source : AP

SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला खेला गया, जहां श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों में 60 रन बनाए। 170 रन का टारगेट को श्रीलंका की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। इस जीत के साथ ही ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-4 में जगह बनाने में कामयाब रही।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल