1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs AUS 4th ODI HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने रचा इतिहास, 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में जीता वनडे सीरीज

SL vs AUS 4th ODI HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने रचा इतिहास, 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में जीता वनडे सीरीज

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jun 21, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Jun 21, 2022 11:20 pm IST

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा वनडे चार रन से जीतकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त ली।

SL vs AUS 4th ODI Live Score- India TV Hindi
SL vs AUS 4th ODI Live Score Image Source : GETTY IMAGES

Sri Lanka vs Australia 4th ODI HIGHLIGHTS

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे वनडे में कंगारू टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के 259 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। मेजबान श्रीलंका ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। वह 30 साल बाद यानी 1992 के बाद कंगारुओं के खिलाफ घर में वनडे सीरीज जीतने में सफल रही है। श्रीलंका के पास अब पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हो चुकी है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल