Sri Lanka tour of Pakistan: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर हैं। 3 मैचों की ODI सीरीज 0-3 से हारने के बाद श्रीलंका टीम T20I ट्राई सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के कप्तान कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पाकिस्तान दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ियों के पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ने की वजह भी सामने आई है।
दरअसल, चरिथ असलंका और असीथा फर्नांडो बीमार पड़ने के कारण पाकिस्तान दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ी अब श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली आगामी T20I ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। टीम मैनेजमेंट के अनुसार, यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया है ताकि दोनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मुकाबलों से पहले सही इलाज और पूरा आराम मिल सके।
असलंका की गैरमौजूदगी में दासुन शनाका को त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की कमान सौंपी गई है। शनाका का अनुभव टीम के लिए अहम साबित होगा, खासकर जब दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। 2 अहम खिलाड़ियों के ट्राई सीरीज से बाहर होने के बाद T20 टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। रिप्लेसमेंट के तौर पर पवन रतनायके को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वह असलंका और फर्नांडो की अनुपस्थिति में टीम को अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगे। श्रीलंका अब नए कॉम्बिनेशन के साथ ट्राई सीरीज में मेजबान पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की चुनौती का सामना करेगा, जबकि फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि असलंका और फर्नांडो जल्द स्वस्थ होकर टीम में वापसी करें।
T20I ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की अपडेटेड टीम: दासुन शनाका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, पवन रतनायके।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान में हुआ ऐसा काम, बिना रिटायरमेंट के इस खिलाड़ी को दे दी ये जिम्मेदारी
पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की अब किस टीम से होगी टक्कर? कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
संपादक की पसंद