Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 81 रन बनाते ही स्मृति मंधाना हासिल करेंगी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनेंगी 5वीं खिलाड़ी

81 रन बनाते ही स्मृति मंधाना हासिल करेंगी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनेंगी 5वीं खिलाड़ी

Written By: Hitesh Jha Published : Oct 06, 2025 04:45 pm IST, Updated : Oct 06, 2025 04:47 pm IST

स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 32 गेंदों में कुल 23 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। वह वनडे फॉर्मेट में अब तक 4919 रन बना चुकी हैं।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : PTI स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां मंधाना 8 रन बनाकर आउट हो गई थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह 23 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनके पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। मंधाना अगले मैच में वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरी कर सकती हैं।

स्मृति मंधाना के पास खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका

स्मृति मंधाना को महिला वनडे में 5000 रन पूरे करने के लिए 81 रन की जरूरत है। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में 81 रन बना लेती हैं तो वह महिला वनडे में 5000 रन बनाने वाली दुनिया की पांचवीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले ये कारनामा भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स, न्यजीलैंड की सूजी बेट्स और वेस्टइंडीज की सारा टेलर ने किया है। इन चारों खिलाड़ियों के नाम महिला वनडे में 5000+ रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मिताली राज के नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज के नाम दर्ज है। उन्होंने 232 मैचों की 211 पारियों में 50.68 के औसत से 7805 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स ने 191 मैचों की 180 पारियों में 5992 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर सूजी बेट्स का नाम है, उन्होंने 173 मैचों में 5896 रन बनाए हैं। 5873 रनों के साथ वेस्टइंडीज की सारा टेलर चौथे और स्मृति मंधाना 4919 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

वनडे फॉर्मेट में स्मृति मंधाना के आंकड़े

वनडे फॉर्मेट में स्मृति मंधाना के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने वनडे में साल 2013 में डेब्यू किया था। वह अब तक 110 वनडे मैचों में 13 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4919 रन बनाने में कामयाब रही हैं। मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। मंधाना भारत के लिए (मेंस और वुमेंस) वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने 50 गेंद पर शतक लगाया था। विराट कोहली के नाम 52 गेंद में वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें

महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा करनामा, दिग्गज खिलाड़ी को आउट करके मरिजेन कैप्प ने किया कमाल

बड़ा ऐलान! पड़ोसी देश की T20 लीग में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से होगा आगाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement