1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डिकॉक को लेकर दक्षिण अफ्रीका कप्तान का बड़ा बयान, कहा- वह खुद को साबित करना चाहेंगे

डिकॉक को लेकर दक्षिण अफ्रीका कप्तान का बड़ा बयान, कहा- वह खुद को साबित करना चाहेंगे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2022 08:08 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 08:08 pm IST

बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने वाले डि कॉक को लेकर कहा भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे। 

तेम्बा बावुमा- India TV Hindi
तेम्बा बावुमा की फाइल फोटो Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • तेम्बा बावुमा ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लेकर बड़ा बयान दिया
  • डि कॉक वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे: बावुमा
  • दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का आगाज बुधवार से होगा

दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान तेम्बा बावुमा ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लेकर बड़ा बयान दिया है। बावुमा ने मंगलवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने वाले डि कॉक भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे। दोनों देशों के बीच इस सीरीज का आगाज बुधवार से होगा। 

विराट कोहली ने जो विरासत तैयार की है टीम उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी - केएल राहुल

बावुमा ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ क्विनी (डिकॉक) को फिर से टीम में देखना अच्छा है। जाहिर तौर पर हमें टेस्ट टीम में उनकी कमी खलती है। उन्होंने फैसला कर लिया है और यह एक ऐसा फैसला है जिसका हम सम्मान करते हैं। वह खुद को साबित करना चाहेंगे।’’ बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज-विकेटकीपर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज को लेकर बावुमा ने कहा कि वे एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलेंगे लेकिन चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ लिमिटेड ओवरों के फॉर्मेट में भारत एक मजबूत टीम है। हम उनकी टीम का वैसे ही सम्मान करते हैं जैसे अन्य टीमों का करते हैं। टेस्ट सीरीज को देखते हुए हम जानते हैं कि यह कठिन मुकाबला होने वाला है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को वनडे टीम में शामिल किया गया है और वह प्लेइंग XI में जगह बनाने की दौड़ में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मार्को को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। दुनिया ने देखा है कि उसके पास क्रिकेट की क्या क्षमता है। उसे लिमिटेड ओवर की टीम में लाने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। वह प्लेइंग XI में जगह पाने का मजबूत दावेदार है।’’ बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को पार्ल में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल