1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड क्रिकेट में हुआ बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को टी20 रैंकिंग में 16वें नंबर की टीम ने दी मात

वर्ल्ड क्रिकेट में हुआ बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को टी20 रैंकिंग में 16वें नंबर की टीम ने दी मात

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 11, 2025 09:14 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 09:41 pm IST

SA vs NAM: वर्ल्ड क्रिकेट में नामीबिया की टीम एक बड़ा उलटफेर करने में कामयाब हुई है, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने देश में इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को एक मैच की टी20 सीरीज में 4 विकेट से मात दी है।

Namibia vs South Africa- India TV Hindi
नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को दी 7 विकेट से मात। Image Source : SCREENGRAB/X

साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 12 अक्टूबर का दिन उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दिन साबित हुआ। अफ्रीका की टीम को नामीबिया के खिलाफ एक मैच की टी20 सीरीज के खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें वह 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे, जिसके बाद नामीबिया की टीम ने इस टारगेट को 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर्स में हासिल कर लिया। नामीबिया के लिए ये काफी ऐतिहासिक जीत है क्योंकि वह पहली बार अपने घर पर कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी थी।

साउथ अफ्रीका दूसरी बार किसी एसोसिएट देश से हारा

इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की टीम को टी20 इंटरनेशनल में किसी एसोसिएट देश से हुए मुकाबले में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नामीबिया को लेकर बात की जाए तो उन्होंने चौथी बार किसी फुल मेंबर टीम को मात दी है, जिसमें इससे पहले वह आयरलैंड, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम को मात देने में कामयाब रहे थे। साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ मैच में नामीबिया को 4 विकेट से जीत दिलाने में विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन ने काफी अहम भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने 23 गेंदों में 30 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अंत में टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा कप्तान गेरार्ड एरासमस के बल्ले से भी 21 गेंदों में 21 रनों की पारी देखने को मिली।

नामीबिया के गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

इस मैच में नामीबिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनकी तरफ से ट्रम्पेलमैन ने तीन विकेट तो मैक्स हेइंगो ने 2 और इसके अलावा कप्तान गेरार्ड, स्मिट और बेन शिकोंगो ने 1-1 विकेट हासिल किया। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अभी आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-16 पर काबिज नामीबिया की टीम के लिए ये एक काफी बड़ी जीत भी है।

ये भी पढ़ें

इंटरनेशनल क्रिकेट में रिटायरमेंट ले चुके प्लेयर ने 467 दिन बाद की वापसी, सिर्फ एक रन बनाकर लौटा पवेलियन

Women World Cup 2025: नैट सीवर ब्रंट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाकर एक साथ तीन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल