1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v SA: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए एनरिक नॉर्खिया

IND v SA: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए एनरिक नॉर्खिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 21, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Dec 21, 2021 03:12 pm IST

दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND v SA: साउथ अफ्रीका को...- India TV Hindi
IND v SA: साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए एनरिक नॉर्खिया Image Source : GETTY

दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, "पहले से लगी चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। नॉर्खिया के स्थान पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।"

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से संचुरियन में हो रहा है। ये मैच कोरोना के चलते दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच जोहानिसबर्ग में 3 जनवरी से जबकि तीसरी टेस्ट केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल