Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के नाम जुड़ा टी20 क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड, तीन गेंदबाजों ने मिलकर कटा दी नाक

साउथ अफ्रीका के नाम जुड़ा टी20 क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड, तीन गेंदबाजों ने मिलकर कटा दी नाक

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Sep 13, 2025 08:49 am IST, Updated : Sep 13, 2025 08:49 am IST

ENG vs SA: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की तरफ से काफी शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें तीन गेंदबाजों ने 60 से अधिक रन दिए।

South Africa- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में कई नए रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम के नाम ऐसा शर्मनाक कीर्तिमान दर्ज हो गया जो इससे पहले टी20 क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं देखने को मिला था। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की जिसके चलते वह 20 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे, जिसमें अफ्रीका की तरफ से तीन ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने 60 या उससे अधिक रन दिए।

पहली बार टी20 क्रिकेट में हुआ ऐसा

टी20 क्रिकेट की शुरुआत जबसे हुई है उसके बाद से इससे बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता रहा है और पिछले कुछ सालों में ऐसा लगातार देखने को भी मिला है। इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में 304 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने अहम भूमिका अदा की जिसमें दोनों ने मिलकर सिर्फ 7.5 ओवर्स में ही स्कोर 126 रनों तक पहुंचा दिया था। सॉल्ट ने जहां नाबाद 141 रनों की पारी खेली तो वहीं बटलर के बल्ले से 30 गेंदों में 83 रन देखने को मिले। अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 70 रन दिए, इसके अलावा लिजाद विलियम्स ने 62 तो वहीं मार्को यान्सन ने 60 रन दिए। इसी के साथ टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी एक मुकाबले में एक टीम के तीन गेंदबाजों ने 60 या उससे अधिक रन दे दिए।

रबाडा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

कगिसो रबाडा के लिए ये मुकाबला किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में जहां कोई विकेट हासिल नहीं किया तो वहीं 70 रन दे दिए। रबाडा अब साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। रबाडा से पहले ये रिकॉर्ड काइल एबट के नाम पर था जिन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में 68 रन दिए थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में ये अब तक का संयुक्त रूप 5वां सबसे खराब प्रदर्शन है।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड ने चकनाचूर किया भारतीय टीम का रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा

फिल सॉल्ट और जोस बटलर की जोड़ी ने रोहित-धवन के रिकॉर्ड की बराबरी, इंग्लैंड के पहली बार किया ऐसा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement