1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

SRH vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 03, 2026 02:43 pm IST,  Updated : May 03, 2026 07:05 pm IST

SRH vs KKR: आईपीएल 2026 सीजन का 45वां लीग मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद को हार का मुंह देखना पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद...- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : PTI

SRH vs KKR Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 165 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में ही पारी सिमट गई। हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, इशान किशन ने 41 रनों की पारी खेली। कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल