1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs LSG: बल्लेबाजों की होगी परीक्षा या गेंदबाजों की बढ़ेगी मुश्किल, जानें हैदराबाद की पिच का मिजाज

SRH vs LSG: बल्लेबाजों की होगी परीक्षा या गेंदबाजों की बढ़ेगी मुश्किल, जानें हैदराबाद की पिच का मिजाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 05, 2026 10:25 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 10:25 am IST

IPL 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना-सामना होगा। हैदराबाद में दोनों टीमें भिड़ेंगी।

SRH vs LSG:- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Image Source : PTI

SRH vs LSG Pitch Report: IPL 2026 में 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है, जहां बड़े स्कोर बनना लगभग तय माना जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना उतर रही है। कमिंस चोट की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और 17 अप्रैल के आसपास वापसी की उम्मीद है। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं। SRH ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

LSG की रणनीति पर उठे सवाल

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋषभ पंत का ओपनिंग करने का फैसला सफल नहीं रहा और वह सिर्फ 7 रन ही बना सके। इससे टीम का बैलेंस भी बिगड़ा, क्योंकि एडेन मारक्रम को नीचे आना पड़ा। वहीं, निकोलस पूरन को फिनिशर की भूमिका देना भी अभी तक कारगर साबित नहीं हुआ है।

गेंदबाजी में LSG मजबूत

LSG की बल्लेबाजी में दिक्कतें रही हैं, लेकिन LSG की गेंदबाजी ने प्रभावित किया है। मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने भी किफायती गेंदबाजी की। वहीं SRH की गेंदबाजी कागज पर कमजोर दिखती है, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने आलोचकों को गलत साबित किया। नितीश कुमार रेड्डी ने साफ कहा कि गेंदबाजी उनकी कमजोरी नहीं है।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है और इस बार भी कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं है। पिच पर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। 210-220 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाएगा। यह डे मैच है, इसलिए टॉस का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। ओस भी कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाएगी। ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल