1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4 गेंद 4 विकेट, वर्ल्ड कप मैच के आखिरी ओवर में हुआ गजब ड्रामा, ये टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर

4 गेंद 4 विकेट, वर्ल्ड कप मैच के आखिरी ओवर में हुआ गजब ड्रामा, ये टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 20, 2025 11:05 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 11:05 pm IST

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 20 अक्टूबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। बांग्लादेश की पारी के आखिरी ओवर में श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट लिए।

Chamari Athapaththu- India TV Hindi
चमारी अट्टापट्टू Image Source : PTI

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 21वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने रोमांचक अंदाज में 7 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के आखिरी ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला। आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी और उनके 5 विकेट हाथ में थे। ऐसा लग रहा था कि यहां से बांग्लादेश आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन आखिरी ओवर में श्रीलंका की टीम ने 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टीम आधिकारिक तौर पर इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने लगातार चार गेंदों में गंवाए 4 विकेट

श्रीलंका की तरफ से पारी का आखिरी ओवर कप्तान चमारी अट्टापट्टू डाल रही थी। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रबेया खान को एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर नाहिदा अख्तर रन आउट हो गई। ओवर की तीसरी गेंद पर अट्टापट्टू ने निगर सुल्ताना को नीलाक्षी डी सिल्वा के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं चौथी गेंद पर उन्होंने मरूफा अख्तर को एलबीडबल्यू आउट किया। वहीं पांचवीं गेंद पर निशिता अख्तर ने 1 रन लिया। वहीं आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इस तरह से अट्टापट्टू ने 9 रन डिफेंड करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

श्रीलंका की तरफ से हसीनी परेरा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 48.4 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से हसीनी परेरा ने 99 गेंदों में 85 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 46 रन बनाए। वहीं नीलाक्षी डी सिल्वा ने 38 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रीलंका के बाकी के बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। बांग्लादेश की तरफ से शोरना अख्तर ने 27 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

निगर सुल्ताना की पारी गई बेकार

बांग्लादेश की पारी की बात करें तो 203 रन के टारगेट के जवाब में उनकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 50 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना पाई। टीम के लिए निगर सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके अलावा शर्मीन अख्तर ने 103 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। वहीं शोरना अख्तर ने 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

वनडे सीरीज के बीच इस टीम को लगा बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

रोहित-विराट वाली लिस्ट में शामिल हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पांचवें प्लेयर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल