1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v NZ : एजाज पटेल ने किस्मत को दिया 'परफेक्ट 10' का श्रेय, कहा- सपने की तरह है ये उपलब्धि

IND v NZ : एजाज पटेल ने किस्मत को दिया 'परफेक्ट 10' का श्रेय, कहा- सपने की तरह है ये उपलब्धि

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 04:19 pm IST

न्यूजीलैंड के स्पिनर ऐजाज पटेल ने शनिवार को पारी में सभी 10 विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने के बाद कहा कि उनकी किस्मत में था कि वह मुंबई में ही ऐसा करें। 

IND v NZ : एजाज पटेल ने...- India TV Hindi
IND v NZ : एजाज पटेल ने किस्मत को दिया 'परफेक्ट 10' का श्रेय, कहा- सपने की तरह है ये उपलब्धि Image Source : AP

मुंबई। न्यूजीलैंड के स्पिनर ऐजाज पटेल ने शनिवार को अपने जन्मस्थल पर ही भारत की पारी में सभी 10 विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने के बाद कहा कि उनकी किस्मत में था कि वह मुंबई में ही ऐसा करें। अपने माता पिता के साथ 1996 में मुंबई से न्यूजीलैंड में जा बसे 33 साल के पटेल ने भारत की पहली पारी में 47.5 ओवर में 119 रन देकर दस विकेट लिये।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। पटेल ने इस उपलब्धि के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह सपने की तरह है और अपने करियर में यह उपलब्धि हासिल करना बहुत विशेष है। मेरी किस्मत में ही था कि मैंने यह उपलब्धि मुंबई में ही हासिल की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह काफी विशेष मौका है, सिर्फ मेरे लिये ही नहीं बल्कि मेरे परिवार के लिये भी। मेरा दुर्भाग्य है कि वे कोविड-19 के कारण यहां मेरे साथ नहीं हैं। साथ ही मैं इस शानदार उपलब्धि में कुंबले सर के साथ शामिल हो गया हूं। ’’ यह पूछने पर कि उन्होंने जो 10 विकेट हासिल किये, उनमें से कौन सा विकेट विशेष था, तो उन्होंने कहा, ‘‘कोई विशेष नहीं, सिर्फ उसी तरह की गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था। ’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल