1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ का बड़ा करिश्मा, खाता खोलते ही रच दिया इतिहास, तोड़ा सचिन और द्रविड़ का महाकीर्तिमान

स्टीव स्मिथ का बड़ा करिश्मा, खाता खोलते ही रच दिया इतिहास, तोड़ा सचिन और द्रविड़ का महाकीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 29, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 12:23 pm IST

SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट में खाता खोलने के साथ ही इतिहास रच दिया। स्मिथ ने एक रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

Steve Smith- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ Image Source : GETTY

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में 29 जनवरी से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया और 14 ओवर में ही 91 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इसके अगले ही ओवर में ट्रेविस हेड अर्धशतक बनाकर चलते बने। 15 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया को मार्नश लाबुशेन के रुप में दूसरा बड़ा झटका लगा। लाबुशेन 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नए बल्लेबाज के रुप में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मैदान पर आए और खाता खोलने के साथ ही बड़ा कीर्तिमान रच दिया।

प्रभात जयसूर्या की गेंद पर सिंगल चुराने के साथ ही स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए। स्मिथ टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और ओवरऑल 15वें बल्लेबाज बने। स्मिथ ने 115वें टेस्ट मैच की 205वीं पारी में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। स्मिथ ने 115 मैचों में 10 हजार रन टेस्ट में पूरे किए जबकि सचिन तेंदुलकर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 122 टेस्ट मैच लगे थे। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन (मैच)

  • ब्रायन लारा- 111 मैच
  • कुमार संगकारा- 115 मैच
  • स्टीव स्मिथ- 115 मैच
  • यूनिस खान- 116 मैच
  • रिकी पोंटिंग- 118 मैच
  • जो रूट- 118 मैच
  • राहुल द्रविड़- 120 मैच
  • सचिन तेंदुलकर- 122 मैच

टेस्ट पारियों की बात की जाए तो स्मिथ ने राहुल द्रविड़ से कम पारियों में 10 हजारी क्लब में जगह बनाई। द्रविड़ ने 206 पारियों में ये कारनामा किया था जबकि स्मिथ ने 205 पारियों में 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ। सबसे कम पारियों में 10 हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है। लारा ने 195 पारियों में 10 हजार रन जड़े थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • ब्रायन लारा- 195 पारी
  • सचिन तेंदुलकर- 195 पारी
  • कुमार संगकारा- 195 पारी 
  • रिकी पोंटिंग- 196 पारी
  • राहुल द्रविड़- 206 पारी

टेस्ट में 10000 रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज

  1. सुनील गावस्कर
  2. एलन बॉर्डर
  3. स्टीव वॉ
  4. ब्रायन लारा 
  5.  सचिन तेंदुलकर
  6. राहुल द्रविड़
  7. रिकी पोंटिंग
  8. जैक्स कैलिस
  9. महेला जयवर्धने
  10. शिवनारायण चंद्रपॉल
  11. कुमार संगकारा
  12. एलिस्टेयर कुक
  13. यूनिस खान
  14. जो रूट
  15. स्टीव स्मिथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल