1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के बावजूद खेली पूरी एशेज सीरीज, अब वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में स्टीव स्मिथ

चोट के बावजूद खेली पूरी एशेज सीरीज, अब वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में स्टीव स्मिथ

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 22, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 01:42 pm IST

स्टीव स्मिथ ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्मिथ ने चोट के बावजूद पूरी एशेज सीरीज खेली थी। अब वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने बड़ी टेंशन है।

Steve Smith- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : GETTY

एशेज 2023 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच रोमांचर जंग देखने को मिली। ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुई। इस सीरीज के पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की। जिसके बाद तीसरा मुकाबला इंग्लैंड की टीम ने जीता। वहीं चौथा मुकाबला बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया। वहीं फिर पांचवें मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की। इस सीरीज में हमेशा की तरह स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन एक बार फिर से शानदार रहा। अब स्मिथ ने एशेज के बाद एक बड़ा खुलासा किया है।

स्मिथ ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी और वह एशेज सीरीज के अधिकतर हिस्से में इस चोट के साथ ही खेलते रहे। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 110 रन बनाए थे लेकिन इस दौरान उनकी बाईं कलाई चोटिल हो गई थी। 

चोट के बाद खेली पूरी सीरीज

स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा कि मैं लॉर्डस में चोटिल हो गया था। मैं नहीं जानता कि चोट कब लगी लेकिन यह हादसा मैदान पर हुआ। रात को मुझे इसका पता चला। कलाई में थोड़ा सूजन आ गई थी। उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद अगले मैच में खेला और फिर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच से पहले मुझे दर्द निवारक इंजेक्शन लेने पड़े। स्वदेश लौटने पर मुझे लगा कि मैं अब भी फिट नहीं हूं। मैं अब भी कई चीजों को सही तरीके से नहीं कर सकता हूं। स्मिथ ने कहा कि मैंने एक और स्कैन कराया जिससे पता चला कि कलाई में हल्का फ्रैक्चर है। 

पहले दो टेस्ट जीती थी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड में 2001 के बाद पहली एशेज सीरीज जीतने की तरफ बढ़ रहा था। इंग्लैंड ने हालांकि शानदार वापसी करके आखिर में सीरीज बराबर कर दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल