1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'रोहित शर्मा थक गए होंगे', हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाए जाने पर गावस्कर का चौंकाने वाला बयान

'रोहित शर्मा थक गए होंगे', हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनाए जाने पर गावस्कर का चौंकाने वाला बयान

 Published : Dec 18, 2023 09:45 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 09:45 pm IST

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। अब इसको लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है।

Sunil Gavaskar And Rohit Sharma- India TV Hindi
Sunil Gavaskar And Rohit Sharma Image Source : GETTY/TWITTER

Mumbai Indians IPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। लेकिन मुंबई की टीम 2021 के बाद खिताब नहीं जीत पाई और 2022 में आखिरी पायदान पर रही थी। आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया। मुंबई ने रिटेंशन के बाद हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया। अब हार्दिक को कप्तान बनाए जाने को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। 

टीम के हित में लिया ये फैसला 

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस से कहा कि हमें इसे (हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाना) सही या गलत के रूप में नहीं देखना है। उन्होंने यह फैसला टीम के फायदे के लिए लिया है। हम कह सकते हैं कि रोहित का यहां तक कि बल्लेबाजी में भी योगदान थोड़ा कम हो गया है। इससे पहले रोहित बल्लेबाजी में काफी योगदान देते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में वे नौवें या दसवें नंबर पर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन मुंबई इंडियंस में जो जोश पहले दिखाई देता था वैसा नहीं दिखाई दिया।

गावस्कर ने कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि रोहित लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं जिससे वह थक गए होंगे। वह लगातार भारतीय टीम और फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था जबकि इस साल टीम उप विजेता रही थी। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गावस्कर का मानना है की हार्दिक ने गुजरात की टीम के साथ खुद को साबित किया है और मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी से टीम में नई सोच जुड़ेगी। 

हार्दिक खुद को कर चुके हैं साबित 

सुनील गावस्कर ने कहा कि मुंबई ने यह फैसला कर लिया है। हार्दिक पांड्या कप्तानी के मामले में युवा खिलाड़ी है। वह गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में पहुंचाकर और एक बार खिताब दिलाकर खुद को साबित कर चुका है। उन्होंने इसी सोच के साथ उसे कप्तान बनाया है, क्योंकि कई बार आपको नई सोच की जरूरत पड़ती है और वह टीम में नई सोच जोड़ सकता है। मुझे लगता है जो फैसला किया गया उससे मुंबई इंडियंस को नुकसान नहीं फायदा ही होगा।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

शॉर्टलिस्ट होने के बाद भी ऑक्शन से बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी, अब इतने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

IPL 2024 के Auction से पहले 10 टीमों को करारा झटका, ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे आईपीएल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल