IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। पहली बार आईपीएल का आयोजन विदेश में किया जाएगा। इससे पहले आईपीएल ने 333 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, जिन पर ऑक्शन में बोली लगनी थी। लेकिन अब ऑक्शन से एक दिन पहले ही तीन स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। जबकि इन प्लेयर्स का नाम 333 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था। आइए जानते हैं, अब आईपीएल 2024 ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को बताया है कि तस्कीन अहमद और मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम, जिन्हें ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। आईपीएल 2024 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसी वजह से तस्कीन और शोरिफुल बाहर हो गए हैं। वहीं बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2024 ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। लेकिन बीसीबी ने कहा है कि वह 22 मार्च से 11 मई तक लीग में भाग ले सकते हैं।
इंग्लैंड के रेहान अहमद ने ऑक्शन की लिस्ट से अपना नाम वापस ले लिया है। रेहान अहमद ने इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट में 7 विकेट, 6 वनडे मैचों में 10 विकेट और 5 टी20 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने की अनुमति तो दी है, लेकिन साथ ही शर्त भी रखी है कि वह चोटिल ना हों और उनकी इंटरनेशनल ड्यूटी में कोई बाधा ना पहुंचे।
आईपीएल ने इस बार ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया था, लेकिन तीन खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह से अब 330 प्लेयर्स पर ही बोली लगेगी। ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा स्लॉट केकेआर के पास हैं। केकेआर की टीम ऑक्शन में 12 खिलाड़ियों को खरीद सकती है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 खिलाड़ी खरीद सकती है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान ने मैच जीतकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार किया ये कमाल
IPL ऑक्शन 2024 में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 5 अनकैप्ड प्लेयर्स, मालामाल होने के पूरे चांस
संपादक की पसंद