1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने मैच जीतकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार किया ये कमाल

पाकिस्तान ने मैच जीतकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार किया ये कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Dec 18, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 06:32 pm IST

पाकिस्तानी महिला टीम ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड महिला टीम को हरा दिया है। पाकिस्तानी महिला टीम की न्यूजीलैंड की धरती पर ये पहली वनडे जीत है।

Pakistan Women Team- India TV Hindi
Pakistan Women Team Image Source : ICC

Pakistan Women vs New Zealand Women: पाकिस्तानी महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को सुपर ओवर में 3 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी महिला टीम भी 50 ओवर में 251 रन बना पाई। लेकिन सुपर ओवर में पाकिस्तानी महिला टीम ने बाजी मारी ली। न्यूजीलैंड की धरती पर पाकिस्तानी महिला टीम की वनडे में ये पहली जीत है। 

न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब 

न्यूजीलैंड महिला टीम की तरफ से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 29 रन, मैडी ग्रीन ने 65 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जब इसाबेल गेज सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद सूजी वेट्स भी 24 रन ही बना पाईं। 

बिस्माह मारूफ ने खेली तूफानी पारी 

252 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए बिस्माह मारूफ ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 68 रनों का योगदान दिया। आलिया रियाज ने 44 रन, कप्तान फातिमा सना ने 36 रन बनाए। नतालिया परवेज ने 26 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की वजह से ही पाकिस्तानी टीम स्कोर बराबर कर पाई। बिस्माह को शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। 

सुपर ओवर में जीता मैच 

पाकिस्तानी टीम ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। टीम के लिए फातिमा सना ने 2 रन और आलिया रियाज ने 8 रन बनाए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड महिला टीम सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरी। तब पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी का जिम्मा सादिया इकबाल ने संभाला। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 8 रन दिए और दो अहम विकेट भी चटकाए। उनकी धमाकेदार गेंदबाजी की वजह से ही पाकिस्तानी टीम सुपर ओवर में मैच जीतने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: 

IPL ऑक्शन 2024 में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 5 अनकैप्ड प्लेयर्स, मालामाल होने के पूरे चांस

इस अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी की ऑक्शन में खुल सकती किस्मत, फ्रेंचाइजियों के बीच दिखेगी बिडिंग वॉर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल