1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'IPL के आधार पर बनेगी टेस्ट टीम, तो रणजी बंद कर दें,' सेलेक्टर्स को भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़

'IPL के आधार पर बनेगी टेस्ट टीम, तो रणजी बंद कर दें,' सेलेक्टर्स को भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 24, 2023 08:08 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 08:08 pm IST

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए एक बार फिर से सरफराज खान को नजरअंदाज किया गया। इस पर एक दिग्गज ने जमकर सेलेक्टर्स को लताड़ा।

Sarfaraz Khan, Indian Cricket Team- India TV Hindi
सरफराज खान (IPL के दौरान) और रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम का आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए शुक्रवार 23 जून को ऐलान किया गया था। टेस्ट टीम से चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बाहर किया गया तो युवा सरफराज खान एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिए गए। सरफराज के हाथ इस बार भी टीम इंडिया के टिकट की बजाय सिर्फ निराशा लगी। सरफराज को इस बार भी नहीं लेने पर कई दिग्गजों ने भी गुस्सा जाहिर किया। वहीं प्रतिभावान यशस्वी जायसवाल के साथ रुतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया। सरफराज के सेलेक्ट नहीं होने पर सुनील गावस्कर ने काफी गुस्सा जाहिर किया। 

रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें!

पीटीआई/भाषा ने सुनील गावस्कर का एक इंटरव्यू शेयर किया और नाराजगी जताते हुए कहा कि टेस्ट टीम का सेलेक्शन देश के घरेलू टूर्नामेंट के प्रदर्शन को नजरअंदाज कर आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार किया जा रहा है। सरफराज खान पिछले तीन सत्र से लगभग 100 की औसत से रन बना रहे हैं। उसे टीम में जगह बनाने के लिए क्या करना होगा? हो सकता है कि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह ना मिले लेकिन टीम में उनका चयन तो होना ही चाहिए था। उन्हें ऐसा लगना चाहिए कि उनके प्रदर्शन को सराहा जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो, रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें। आईपीएल में अच्छा खेलकर अगर आप टेस्ट टीम में जगह बना लेंगे तो फिर रणजी ट्रॉफी का कोई फायदा नहीं है। 

Sunil Gavaskar
Image Source : PTISunil Gavaskar

सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में किया जोरदार प्रदर्शन

सरफराज खान ने पिछले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, आईपीएल 2023 में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चल पाया था। पर उन्होंने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में तीन शतकों की मदद से  छह मैचों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए थे। 25 वर्षीय दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2021-22 रणजी सत्र में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक शामिल थे।  सरफराज ने अब तक 37 प्रथम श्रेणी मैचों में 79.65 की औसत से 3,505 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। उनके इस लाजवाब रिकॉर्ड को नजरअंदाज करके उनका आईपीएल का रिकॉर्ड देखा गया और एक बार फिर से वह नजरअंदाज कर दिए गए।

Sarfaraz Khan
Image Source : PTISarfaraz Khan

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें:-

क्या पुजारा के साथ भी हो गया रिद्दिमान साहा वाला काम? भारतीय बल्लेबाज को पहले ही बोल दी गई थी यह बात

संजू सैमसन खेलेंगे एशिया कप 2023! राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिलेगी डबल खुशी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल