1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉर्न पर बयान देकर घिरे गावस्कर, कहा- नहीं थे दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर

शेन वॉर्न पर बयान देकर घिरे गावस्कर, कहा- नहीं थे दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 07, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 04:02 pm IST

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के उपर बयान देकर घिर गए हैं। गावस्कर का मानना है कि दिवंगत शेन वॉर्न ने अपने कैरियर में जादुई गेंदबाजी की लेकिन वह सर्वकालिक महानतम स्पिनर नहीं हैं क्योंकि भारत में उनका प्रदर्शन ‘औसत’ रहा। 

File photo of Sunil Gavaskar- India TV Hindi
File photo of Sunil Gavaskar Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • वॉर्न के उपर बयान देकर घिरे महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर
  • वॉर्न ने अपने कैरियर में जादुई गेंदबाजी की लेकिन वह सर्वकालिक महानतम स्पिनर नहीं: गावस्कर
  • भारत में उनका प्रदर्शन ‘औसत’ रहा: सुनील गावस्कर

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के उपर बयान देकर घिर गए हैं। गावस्कर का मानना है कि दिवंगत शेन वॉर्न ने अपने कैरियर में जादुई गेंदबाजी की लेकिन वह सर्वकालिक महानतम स्पिनर नहीं हैं क्योंकि भारत में उनका प्रदर्शन ‘औसत’ रहा । वॉर्न ने 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से आस्ट्रेलिया के लिये 145 टेस्ट खेलकर 708 विकेट लिये । उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट चटकाये । यह पूछने पर कि क्या वॉर्न को वह महानतम स्पिनर मानते हैं, गावस्कर ने कहा कि वह भारतीय स्पिनरों और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को वॉर्न से ऊपर रखेंगे । 

वॉर्न के निधन से स्तब्ध क्लार्क, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं लेकिन ‘वॉर्नी’ उसके बहुत करीब था

उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा ,‘‘ मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मेरी नजर में भारतीय स्पिनर और मुथैया मुरलीधरन उनसे बेहतर हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इसका कारण यह है कि भारत के खिलाफ शेन वॉर्न का रिकॉर्ड औसत रहा है। भारत में उन्होंने एक ही बार नागपुर में पांच विकेट लिये।’’ गावस्कर ने कहा ,‘‘ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली क्योंकि भारतीय स्पिन को बखूबी खेलते हैं। इसलिये मैं उन्हें महानतम नहीं कहूंगा। मुथैया मुरलीधरन भारत के खिलाफ अधिक कामयाब रहे हैं। मैं उन्हें वॉर्न से ऊपर रखूंगा।’’ गावस्कर ने वॉर्न की तारीफ भी की लेकिन आस्ट्रेलियाई मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयान की टाइमिंग को लेकर निंदा की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल