1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 से पहले SRH फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला, 18 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया बॉलिंग कोच

IPL 2026 से पहले SRH फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला, 18 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया बॉलिंग कोच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 14, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 05:17 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के सीजन से पहले वरुण आरोन को अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह भारत के लिए अपने करियर में कुल 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे।

Varun Aaron- India TV Hindi
वरुण आरोन Image Source : GETTY

Varun Aaron Bowling Coach: जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट फैंस इन दिनों भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजी अभी से ही अपने अगले सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वरुण ने अपने इंटरनेशनल करियर में 18 मैचों का भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

सोशल मीडिया के जरिए SRH फ्रेंचाइजी ने शेयर की जानकारी

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच की भूमिका न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन निभा रहे थे। हालांकि वह अगले सीजन में टीम के साथ नहीं रहेंगे और उनकी जगह अब वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। अब उनके आने से SRH के गेंदबाजी यूनिट में क्या-क्या बदलाव आता है ये देखना काफी दिलचस्प होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वरुण आरोन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमारे कोचिंग स्टाफ में एक जबरदस्त जुड़ाव हुआ है। वरुण आरोन का हमारे नए बॉलिंग कोच के रूप में स्वागत है।

वरुण आरोन का इंटरनेशनल और आईपीएल करियर

वरुण आरोन आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। लेकिन अब वह उस टीम का बॉलिंग कोच बने हैं जिसके लिए वह आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं।

वरुण आरोन ने अपने करियर में कुल 52 मैच खेले, जहां उन्होंने 50 पारियों में 44 विकेट हासिल किए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 3 विकेट था। साल 2011 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलकर आईपीएल में डेब्यू किया था और आखिरी बार साल 2022 में वे आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह टेस्ट में 18 और वनडे में 11 विकेट लेने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें

अब बॉलिंग में भी वैभव सूर्यवंशी का कोई तोड़ नहीं, पहला विकेट लेते ही इतिहास में लिखवाया नाम

ऋषभ पंत के बोल्ड होते ही बन गया इतिहास, 21वीं सदी में पहली बार हुआ ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल