1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही नहीं रिंकू सहित तीन खिलाड़ी हुए बाहर, 2 नए प्लेयर्स को मिली जगह

टीम इंडिया से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही नहीं रिंकू सहित तीन खिलाड़ी हुए बाहर, 2 नए प्लेयर्स को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 06, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 07:27 pm IST

भारतीय टीम की आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित किए गए टी20 स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें सिर्फ सूर्यकुमार यादव को ही ड्रॉप नहीं किया गया बल्कि कुछ और खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Suryakumar Yadav, Kuldeep Yadav And Rinku Singh- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह। Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अपनी अगली सीरीज जून महीने के आखिर में आयरलैंड के दौरे पर खेलेगी जहां 2 टी20 मैच खेले जाएंगे और इसके बाद उन्हें जुलाई महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से जब 6 जून को स्क्वाड का ऐलान किया गया तो कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले। सूर्यकुमार यादव की जगह पर साल 2023 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले श्रेयस अय्यर को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनको ड्रॉप कर दिया गया है।

सूर्या ही नहीं रिंकू और कुलदीप को भी किया गया ड्रॉप

सूर्यकुमार यादव को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाए जाने के साथ टीम इंडिया की टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है तो वहीं इसके अलावा 3 और खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं जो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा नाम स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का है जिनकी गिनती मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के खतरनाक प्लेयर्स में की जाती है। हार्दिक को बाहर किए जाने के पीछे का बड़ा कारण उनको वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक पूरी तरह से फिट रखने के साथ उनका वर्कलोड भी मैनेज करना माना जा रहा है। इसके अलावा दूसरा नाम कुलदीप यादव का है जो अब टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं और इसके अलावा तीसरा नाम रिंकू सिंह का जिनके बाहर होने की बड़ी वजह आईपीएल में उनका खराब प्रदर्शन के साथ मिडिल ऑर्डर के लिए और भी कई बेहतर विकल्प मौजूद होना है।

बुमराह एशियन गेम्स 2026 में टीम का हिस्सा

जसप्रीत बुमराह को ड्रॉप नहीं किया गया है बल्कि उनको आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आराम देने का फैसला लिया गया है, ताकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा सके। बुमराह को एशियन गेम्स 2026 जिसमें टी20 फॉर्मेट में ही मुकाबले खेले जाएंगे उसके लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है।

पहली बार मिली 2 प्लेयर्स को जगह, हर्षित राणा की भी हुई वापसी

टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड को देखा जाए तो उसमें पहली बार 2 प्लेयर्स को जगह मिली है जिसमें एक नाम जो तय हो चुका था वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का है जिनका आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो उनको जहां पहली बार शामिल किया गया है। वहीं इसके अलावा दूसरा नाम तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का शामिल है जिनको भी पहली बार जगह मिली है जबकि नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे उनकी वापसी हुई है तो वहीं हर्षित राणा जो वर्ल्ड कप स्क्वाड से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे वह भी पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने के साथ टीम से क्यों किया गया ड्रॉप? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताई वजह

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल