Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के सामने कठिन चुनौती, आसान नहीं होगा अंग्रेजों से पार पाना

सूर्यकुमार यादव के सामने कठिन चुनौती, आसान नहीं होगा अंग्रेजों से पार पाना

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 20, 2025 04:20 pm IST, Updated : Jan 20, 2025 04:20 pm IST

इंग्लैंड के सामने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होगी। उन्हें ना केवल अपनी टीम को जीत दिलानी होगी, बल्कि खुद भी अपने बल्ले से रन चाहिए हैं, जो पिछले कुछ मैचों से नहीं आ रहे हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : GETTY सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव अब एक कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को है। वैसे तो सूर्या इससे पहले भी अपनी टीम की कप्तानी करते रहे हैं, लेकिन इस बार सामने इंग्लैंड है, जो टी20 की काफी धाकड़ और मजबूत टीम मानी जाती है। इसलिए ये चुनौती आसान तो कतई नहीं होने वाली। खास बात ये भी है कि इंग्लैंड की पूरी मजबूत टीम भारत दौरे पर आई है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए कितने मैचों में कप्तानी की है और उनका रिकॉर्ड इस वक्त कैसा है। 

अब तक 17 में से 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुके हैं सूर्यकुमार यादव 

साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी की झलक दिखाई थी। तब टी20 विश्व कप के फाइनल से भारत का मुकाबला था। भारतीय टीम भले ही इस सीरीज का एक मैच हार गया था, लेकिन फिर भी दो मैच अपने नाम कर सीरीज जीतने में कामयाब रहा। सूर्यकुमार यादव अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसमें से भारत ने 13 में जीत दर्ज की है, वहीं तीन में उसे हार मिली है। एक मैच ऐसा था, जो टाई पर खत्म हुआ था। अब सीरीज पांच मैचों की होनी है, जिस पर भारत को कब्जा करना है। 

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल के सबसे धाकड़ बल्लेबाज 

वैसे तो अभी हाल फिलहाल टी20 का कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, ऐसे में सूर्या के पास मौका होगा कि वे अपनी टीम को जांचें परखें और उसके बाद उनसे बेहतर खेल निकलवाने की कोशिश करें। सूर्यकुमार यादव की गिनती फिलहाल भारत के सबसे बड़े टी20 खिलाड़ी के रूप में होती है। आईसीसी की रैंकिंग में वे इसे साबित भी करते आए हैं। सूर्या की जिम्मेदारी केवल इतनी ही नहीं होगी कि टीम जीते, बल्कि खुद रन भी बनाने होंगे। साउथ अफ्रीका सीरीज में उनके बल्ले से छोटी छोटी पारियां आईं, लेकिन शतक वे नहीं लगा सके। 

सूर्य को खुद भी अपने बल्ले से बनाने होंगे रन 

अक्टूबर 2024 में सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, तब से लेकर अब तक वे एक अर्धशतक के लिए भी तरस रहे हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका सीरीज में जब भारत ने तीन वनडे मुकाबले खेले थे, तब उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि टॉप 3 ने ही अपना काम कर दिया था। लेकिन अब सूर्या के पास मौका है कि वे पांच मैचों की सीरीज में उसी तरह की ता​बड़तोड़ बल्लेबाजी करें, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत से पहले ये 3 खिलाड़ी कर चुके हैं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, अब सामने है नई चुनौती

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस तारीख तक बदल सकती है टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों के पास अभी भी मौका

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement