1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव के कैसे दिन आ गए हैं! लोकल टूर्नामेंट के बॉलर्स के खिलाफ नहीं बना पा रहे रन

सूर्यकुमार यादव के कैसे दिन आ गए हैं! लोकल टूर्नामेंट के बॉलर्स के खिलाफ नहीं बना पा रहे रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 05, 2026 11:56 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 11:56 am IST

सूर्यकुमार यादव इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह आईपीएल 2026 में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। इसके बाद मुंबई टी20 लीग में भी उनका खराब फॉर्म जारी है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

टी20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनका ये बुरा फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 से शुरू हुआ और वो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन बतौर बल्लेबाज उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उसके बाद वह आईपीएल में खेलने के लिए उतरे, लेकिन वहां भी वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। अब वह अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल करने के लिए मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं और वहां लोकल बॉलर्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं।

मुंबई टी20 लीग में भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो है जारी

मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव ट्रायम्फ नाइट्स MNE के लिए खेल रहे हैं। इस टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में वह फ्लॉप हो गए। सूर्या इस मैच में 6 बॉल पर सिर्फ 4 रन बनाने में कामयाब हो सके। वहीं इससे पहले वाले मैच में भी सूर्या का बल्ला नहीं चला था और उस मुकाबले में वह 11 बॉल पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी टीम अब अगला मैच कल SOBO मुंबई फालकन्स से खेलेगी। इस मैच में सूर्या बड़ी पारी खेल पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

सूर्या को भारत की टी20 कप्तानी से हटाया गया

सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म को देखते हुए उनसे भारतीय टीम की कप्तानी भी ले ली गई है। उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सूर्या को भारत की टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप  उन्होंने 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से केवल 242 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी उनका फ्लॉप शो जारी रहा और वे 13 पारियों में 20.76 के साधारण औसत से महज 270 रन ही बना सके। उनके खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 टीम से बाहर किया गया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत चुकी है टी20 वर्ल्ड कप

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड कप्तान के तौर पर काफी अच्छा रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया दो-दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रही। वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले गए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर के पास टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का मौका, 200 T20I मैच खेलने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल