India vs New Zealand 1st T20i Playing XI: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड से मोर्चा लेने के लिए तैयार हो रही है। टी20 इंटरनेशनल सीरीज को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है, इससे पहले ही भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। सूर्या के ऐलान से ये भी साफ हो गया है कि भारत की बैटिंग लाइनअप नागपुर टी20 मैच में कैसी होने वाली है। खास बात ये है कि भारत के धाकड़ खिलाड़ी की करीब 26 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है।
अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन करेंगे भारतीय पारी का आगाज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से काफी पहले ही टीम का ऐलान कर दिया गया था। टीम में दो विकेट कीपर बल्लेबाजों को जगह दी गई है। इसमें संजू सैमसन और ईशान किशन के नाम हैं। हालांकि ये तो पहले ही पता था कि संजू ही पहली च्वाइस के कीपर होंगे, उसके बाद ईशान का नंबर आएगा। लेकिन इससे पहले ही सीरीज का आगाज हो पाता, तिलक वर्मा पहले तीन मैच से बाहर हो गए। इससे अब ईशान किशन के लिए रास्ते खुल गए हैं।
नंबर तीन पर मिलेगा ईशान किशन को खेलने का मौका
ईशान किशन वैसे तो ओपनर हैं, लेकिन कभी कभी टी20 में तीसरे नंबर के बल्लेबाज को भी ओपनर जैसे ही खेलना पड़ता है। अब मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक सवाल के जवाब में साफ कर दिया है कि ईशान किशन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। यानी सलामी जोड़ी के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरेंगे, उसके बाद नंबर तीन पर ईशान आएंगे। खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। नंबर पांच पर हार्दिक पांड्या उतरेंगे।
साल 2021 में किया था डेब्यू, साल 2023 में खेला था अखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
ईशान किशन ने 14 मार्च 2021 को अहमदाबाद के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। लेकिन वे लगातार ज्यादा दिन तक खेल नहीं पाए। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2023 में खेला था, इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में धाकड़ खेल दिखाने के बाद अब उनकी वापसी हो गई है। वे ना केवल भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, बल्कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुने गए हैं।
अब तक ऐसा रहा है ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन
अब तक ईशान किशन ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 796 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उनके नाम छह अर्धशतक हैं। ईशान का औसत 25.67 का है, लेकिन वे 124.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। वैसे भी टी20 में औसत यानी ऐवरेज के मायने बहुत ज्यादा नहीं होते। इसमें स्ट्राइक रेट देखा जाता है कि बल्लेबाजी कितनी तेजी से रन बना रहा है। जिसमें किशन पास हैं। अब पांच मैचों की इस सीरीज में ईशान किशन को कितने मौके मिलते हैं और वे कैसा खेल दिखाते हैं, इस पर जरूर नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें
इस खूबसूरत क्रिकेटर को पहचानते हैं आप? जलवा ऐसा, WPL में RCB नंबर वन
Babar Azam Duck: बातें की बड़ी- बड़ी, एक मिनट क्रीज पर नहीं टिक पाए बाबर आजम, डक पर आउट