1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप, हुए क्लीन बोल्ड; दूर जाकर गिरा स्टंप; देखें VIDEO

सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप, हुए क्लीन बोल्ड; दूर जाकर गिरा स्टंप; देखें VIDEO

 Published : Feb 08, 2025 07:05 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 07:12 pm IST

पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वह रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप साबित हुए हैं।

सूर्यकुमार यादव- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : TWITTER

Suryakumar Yadav Run In Ranji Trophy Quarter Final: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा क्वार्टर-फाइनल मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई की टीम ने अभी तक पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। टीम के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हुए थे फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। लेकिन बल्ले से वह खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। पांच टी0 मैचों की सीरीज में उन्होंने सिर्फ 28 रन बनाए। जिसमें दो बार तो वह खाता तक नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया था। इसी वजह से वह घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए मुंबई की टीम से जुड़ गए। 

हरियाणा के खिलाफ बनाए सिर्फ 9 रन

ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करेंगे और अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पा लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वह हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में सिर्फ 9 रन बना पाए। उन्हें हरियाणा के गेंदबाज सुमित कुमार ने क्लीन बोल्ड किया। सूर्या से गेंद को समझने में पूरी तरह से गलती हुई और गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी। इसके बाद स्टंप उड़ता हुआ काफी दूर जाकर गिरा। 

शम्स मुलानी 9 रनों से शतक से चूके

मुंबई की टीम ने अपनी पहली पारी में अभी तक 8 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब ओपनर आयुष महात्रे (0 रन) और आकाश आनंद (10 रन) बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। इसके बाद सिद्देश लाड और अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। ऐसे में मुंबई की पारी जल्दी सिमटती हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने मिलकर मुंबई को संकट से निकाल किया। मुलानी ने 91 रन बनाए। वहीं तनुष अभी भी 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई की टीम ने अभी तक 8 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 

विराट कोहली की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, दूसरे वनडे से पहले बड़ी खुशखबरी

कटक के मैदान पर इतने साल से अजेय भारतीय टीम, विरोधी टीमें होती हैं चारो खाने चित

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल