1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के लिए टेंशन बना ये खिलाड़ी, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले बढ़ा दी धुकधुकी

भारतीय टीम के लिए टेंशन बना ये खिलाड़ी, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले बढ़ा दी धुकधुकी

 Published : Sep 26, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 01:16 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 में लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है, लेकिन भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर नहीं आ रहा है और 6 मैचों में कुल 71 रन ही बना पाया है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 एशिया कप 2025 में कप्तान सूर्यकुमार यादव बिल्कुल अपनी लय में नहीं दिखे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जरूर अच्छी पारी खेली थी, लेकिन उसके अलावा वह दमदार खेल नहीं दिखा पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना सके, जिसमें एक चौका शामिल रहा। अब उनकी खराब फॉर्म ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है।

सूर्या ने यूएई के खिलाफ मैच में बनाए थे 7 रन

सूर्यकुमार यादव ने टी20 एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला और इस मैच में 7 रन बनाए। इसके बाद दूसरा मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेला और इस मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 47 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.02 का रहा।

सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खुला था सूर्या का खाता

ओमान के खिलाफ मैच में वह बैटिंग करने के लिए नहीं आए और अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया था। वह सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीरो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ अहम मैच में वह सिर्फ पांच रन बना सके। उन्होंने अभी तक जारी टूर्नामेंट के कुल 6 मैचों में 71 रन बनाए हैं। यह प्रदर्शन सूर्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

भारतीय टीम के लिए सूर्या जड़ चुके चार शतक

सूर्यकुमार यादव की गिनती टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है और एक बार वह क्रीज पर जम गए, तो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनका जलवा टी20 एशिया कप 2025 में नहीं दिखा है। कहीं उनकी खराब फॉर्म भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारी ना पड़ जाए। सूर्या ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 2669 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत के बल्लेबाजों ने दिखाया दम, टी-20 एशिया कप दूसरी बार हुआ ऐसा करिश्मा

संजू सैमसन ने जड़ा ऐसा छक्का, श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या ने पकड़ लिया सिर; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल