1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव ने IPL में लगाई अपनी सबसे तेज फिफ्टी, सिर्फ इतनी गेंदों में किया बड़ा करिश्मा

सूर्यकुमार यादव ने IPL में लगाई अपनी सबसे तेज फिफ्टी, सिर्फ इतनी गेंदों में किया बड़ा करिश्मा

 Published : Apr 12, 2024 12:06 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 07:00 am IST

सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में कमाल की बल्लेबाजी। उन्होंने मैच में अर्धशतक लगाया है और अपने दम पर मुंबई को जीत दिलाई है।

Suryakumar yadav- India TV Hindi
Suryakumar yadav Image Source : AP

Suryakumar Yadav Fatest Fifty In IPL: मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने मैच में 5 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश किया।

सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस के लिए जीत की नींव ईशान किशन और रोहित शर्मा ने अपनी पारियों से रख दी। रोहित ने 38 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 69 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने मैदान पर आते ही विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने 19 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और चार छक्के शामिल थे। 

सूर्या ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। ये उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन की बराबरी कर ली है। इन प्लेयर्स ने भी मुंबई इंडियंस के लिए 17-17 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 

मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज: 

ईशान किशन- 16 गेंद

कीरोन पोलार्ड- 17 गेंद
ईशान किशन- 17 गेंद
कीरोन पोलार्ड- 17 गेंद 
हार्दिक पांड्या- 17 गेंद
सूर्यकुमार यादव- 17 गेंद 

ऐसा रहा है सूर्यकुमार यादव का करियर

सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने बल्ले की एक अलग ही छाप छोड़ी है। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। वह तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जिससे वह विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकें। वह साल 2012 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 141 मैचों में 3301 रन बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें

ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड, कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में नहीं चाहेगा बनाना!

MI vs RCB: बेंगलुरु की हार का विलेन बना ये खिलाड़ी, मुंबई के दो कैच छोड़ना पड़ा भारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल