1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, रोहित शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, रोहित शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 06, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 12:40 pm IST

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास आगामी एशिया कप में बड़ा कारनामा करने का मौका रहेगा जिसमें वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जिसमें इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के दुबई और अबु धाबी के स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 4 सितंबर को दुबई पहुंच गई थी, जिसमें उसे टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ये टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है, जिसमें उनका बल्ले से कैसा प्रदर्शन रहता है, इसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं सूर्या के पास एशिया कप में रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

सूर्यकुमार यादव शतकों के मामले में रोहित शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में अभी सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है, जिनके बल्ले से कुल 5 शतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है जो अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 4 शतकीय पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में आगामी एशिया कप में यदि सूर्यकुमार यादव 2 शतकीय पारियां खेलने में कामयाब होते हैं तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 5 शतक
  • सूर्यकुमार यादव - 4 शतक
  • संजू सैमसन - 3 शतक
  • अभिषेक शर्मा - 2 शतक
  • केएल राहुल - 2 शतक
  • तिलक वर्मा - 2 शतक

सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी करेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 का सीजन खत्म होने के बाद स्पोर्ट्स हार्निया की दिक्कत को दूर करने के लिए सर्जरी कराई थी, जिसके बाद अब वह एशिया कप में मैदान पर वापसी करेंगे। ऐसे में सर्जरी के बाद वह किस तरह से खेलते हैं इसको लेकर सभी की नजरें रहेंगी। सूर्यकुमार यादव अब तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 38.20 के औसत से 2598 रन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें

इस धाकड़ बल्लेबाज को बेंच पर रखना होगा मुश्किल, एशिया कप 2025 से पहले गावस्कर का बड़ा बयान

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियन कप्तान का बड़ा ऐलान, कहा- टीम हर चुनौती से निपटने को तैयार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल