1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तानी संभालने के बाद से नहीं चल रहा कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला, औसत में दिखी बड़ी गिरावट

कप्तानी संभालने के बाद से नहीं चल रहा कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला, औसत में दिखी बड़ी गिरावट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 29, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 06:00 am IST

IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से एक में भी चलते हुए देखने को नहीं मिला। वहीं सूर्या कप्तानी संभालने के बाद से बल्ले से बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पा रहे जिसमें उनका औसत भी काफी खराब देखने को नहीं मिला।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की नियमित कप्तानी करने का मौका मिला। सूर्या की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनके रिकॉर्ड इसकी गवाही देते हैं। हालांकि कप्तानी संभालने के बाद से उनका बल्ला कुछ खास बोलते हुए दिखाई नहीं दिया है, जिसमें इसका असर उनके बल्लेबाजी औसत पर देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश ही देखने को मिला है।

कप्तान के तौर पर सूर्या का औसत सिर्फ 29.26 का

सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 19 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें सूर्या ने 29.26 के औसत से 556 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने जहां एक शतकीय पारी खेली है तो वहीं सिर्फ 4 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सके। सूर्या बतौर कप्तान एक बार बिना खाता खोले भी पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि बतौर कप्तान उनका स्ट्राइक रेट अधिक नहीं गिरा है, जिसमें वह 165.97 का है।

सूर्या का बतौर प्लेयर है 39.33 का औसत

टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का बतौर प्लेयर बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी बेहतर देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 81 मैचों की 77 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.33 के औसत से 2596 रन बनाने में कामयाब हुए। जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 21 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 167.70 का रहा। सूर्यकुमार यादव की गिनती एक मैच विनर प्लेयर के तौर पर की जाती है, जो किसी भी परिस्थिति में रन बनाने में माहिर हैं, लेकिन कप्तानी संभालने के बाद से उनका अब तक बल्ले से वैसा अंदाज फैंस को मैदान पर देखने को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें

रोहित-जायसवाल बाहर, इस स्क्वाड का हुआ ऐलान; 16 प्लेयर्स को मिली जगह

5 विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बुमराह-शमी भी T20I में नहीं कर पाए ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल