1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की हुई सर्जरी सफल, मैदान में वापसी को लेकर कही ये बात

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की हुई सर्जरी सफल, मैदान में वापसी को लेकर कही ये बात

 Published : Jun 26, 2025 08:22 am IST,  Updated : Jun 26, 2025 12:12 pm IST

भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की सर्जरी सफल हो गई है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

Suryakumar Yadav: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है और वह घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह आखिरी बार मुंबई टी20 लीग में खेलते हुए नजर आए थे। अब जर्मनी के म्यूनिख में उनका सफल ऑपरेशन हुआ है। सूर्या भारतीय T20I टीम के कैप्टन हैं और तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने खुद दी जानकारी

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पेट के निचले हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापसी करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम के अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूर्या विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं और उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी गेंदबाजों को ध्वस्त कर सके। उनके पास वह काबिलियत है कि वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकें। उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 83 T20I मैचों में कुल 2598 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले थे।

टेस्ट और वनडे में नहीं रहे हैं सफल

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी खेल चुके हैं। लेकिन टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले वह इन दोनों फॉर्मेट में उतना सफल नहीं रहे हैं। उनके नाम पर 37 वनडे मैचों में 773 रन दर्ज हैं। इसके अलावा एक टेस्ट में वह सिर्फ 8 रन बना सके हैं। इन दोनों ही फॉर्मेट में उनके नाम पर कोई शतक नहीं है।

यह भी पढ़ें:

इस लीग के खिलाफ जाने का BCCI ने उठाया कदम, दूसरे बोर्ड के साथ मिलकर लिया ऐसा फैसला

भारत के खिलाफ जो कोई नहीं कर पाया, वो महान कारनामा करेगा धाकड़ अंग्रेज बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल