1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव पर ICC ने खास वजह से कर दी सुनवाई, अब आगे क्या होगा?

एशिया कप 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव पर ICC ने खास वजह से कर दी सुनवाई, अब आगे क्या होगा?

 Published : Sep 25, 2025 10:00 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 10:00 pm IST

टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली है। अब बीच जारी टूर्नामेंट के बीच में ही आईसीसी ने सूर्या पर सुनवाई की है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने ICC की एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान देने से परहेज करने की सलाह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय कप्तान की शिकायत की थी। लेकिन सूर्यकुमार पर क्या एक्शन लिया है? इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। समझा जाता है कि पीसीबी ने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद निर्धारित सात दिन की अवधि के भीतर शिकायत दर्ज की थी।

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से नहीं मिलाया था हाथ

भारतीय टीम ने टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तानी टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। फिर उन्होंने जीत को मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम वाले भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।

सुनवाई में शामिल हुए सूर्यकुमार यादव

टूर्नामेंट सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि सूर्यकुमार आज आईसीसी की सुनवाई में शामिल हुए। उनके साथ BCCI के सीओओ और क्रिकेट संचालन प्रबंधक थे। रिचर्डसन ने उन्हें समझाया कि उन्हें किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिसे राजनीतिक माना जा सके। प्रतिबंध का अभी पता नहीं चल पाया है। चूंकि यह लेवल 1 के तहत आता है, इसलिए यह या तो चेतावनी हो सकती है या मैच फीस में 15 प्रतिशत कटौती का वित्तीय जुर्माना।

BCCI ने दो पाकिस्तानी प्लेयर्स के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ बीसीसीआई द्वारा दायर शिकायत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ अपना एशिया कप मैच खेल रहे हैं। आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी क्योंकि साहिबजादा और रऊफ ने लिखित में इन आरोपों का खंडन किया है। उन्हें सुनवाई के लिए आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद कैफ ने बुमराह को लेकर कह दी ऐसी बात, फिर जसप्रीत ने भी दिया ऐसा जवाब

मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान, इस दिग्गज को मिल गई अहम जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल