1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान, इस दिग्गज को मिल गई अहम जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने किया नए कोच का ऐलान, इस दिग्गज को मिल गई अहम जिम्मेदारी

 Published : Sep 25, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 09:38 pm IST

मुंबई इंडियंस ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लिसा नाइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

mumbai indians- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस की टीम Image Source : PTI

वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अपने नए कोच का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया की लिसा नाइटली को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह चार्लोट एडवर्ड्स का स्थान लेंगी। लिसा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए दो बार (1997 और 2005) वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं। वह महिला क्रिकेट की सबसे सम्मानित कोचों में से एक हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो टीम के काम आ सकता है। उनका करियर शानदार रहा है और वह कई लीग्स में कोचिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

लिसा नाइटली ने कही ये बात

लिसा नाइटली ने कहा कि मुंबई इंडियंस से जुड़ना फख्र की बात है। इस टीम ने WPL में नए मानदंड कायम किए हैं। इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। ताकि हम अपनी सफलता को और आगे बढ़ा सकें और मैदान के अंदर और बाहर प्रेरणा देते रहें।

लिसा नाइटली के पास मौजूद है अनुभव

लिसा नाइटली इंग्लैंड की मुख्य कोच बनने वाली पहली महिला थीं। उनके पास WBBL, द हंड्रेड और WPL फ्रेंचाइजी कोचिंग का भी व्यापक अनुभव है। उन्होंने ही पिछले महीने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को महिला टीम को खिताब दिलाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए 9 टेस्ट, 82 वनडे और एक टी20 मैच खेला है।

WPL की ओनर नीता अंबानी ने कहा कि हमें मुंबई इंडियंस परिवार में लिसा नाइटली का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। महिला क्रिकेट में लिसा ने अपने जुनून से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका आगमन मुंबई इंडियंस के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करता है।

मुंबई इंडियंस ने दो बार जीता है WPL का खिताब

वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम है। WPL के अभी तक कुल तीन सीजन हुए हैं, जिसमें से दो बार मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताब जीता है। पहला 2023 में और दूसरा 2025 में।

यह भी पढ़ें:

महाफ्लॉप निकला पाकिस्तान का ये खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को छोड़ दिया पीछे

Women World Cup 2025 से पहले भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी को लगी चोट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल