1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SCO vs IRE: सुपर 12 में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड को आयरलैंड से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

SCO vs IRE: सुपर 12 में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड को आयरलैंड से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 18, 2022 09:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 07:26 am IST

T20 WC 2022 SCO vs IRE Live Streaming: सुपर 12 की रेस में बने रहने के लिए आयरलैंड की भिड़ंत बुधवार को स्कॉटलैंड से होगी।

T20 WC 2022 SCO vs IRE Live Streaming- India TV Hindi
T20 WC 2022 SCO vs IRE Live Streaming Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बुधवार को स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच होगा मैच
  • स्कॉटलैंड की टीम ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को दी थी मात
  • आयरलैंड को जिम्बाब्वे से करना पड़ा था हार का सामना

T20 WC 2022 SCO vs IRE Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में सभी मैच हाई वोल्टेज रहे हैं। सभी टीम 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले सुपर 12 राउंड में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। क्वालीफायर राउंड का 7वां मुकाबला बुधवार को स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा। एक ओर जहां दो बार की विश्व चैंपियन टीम को वेस्टइंडीज को हराकर स्कॉटलैंड के हौसले बुलंद हैं। वहीं आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था। स्कॉटलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सुपर 12 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वही आयरलैंड इस मैच में कमबैक की तलाश में होगी।   

आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी खास बातें:-

कब खेला जाएगा यह मुकाबला?

यह मुकाबला 19 अक्टूबर दिन बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा ये मैच?

यह मुकाबला बेलेरिव ओवल स्टेडियम, होबार्ट में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला?

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा और मैच का टॉस 9 बजे होगा।

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। 

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। साथ ही अन्य अपडेट्स के लिए https://www.indiatv.in/sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वाड:

स्कॉटलैंड: मैथ्यू क्रॉस (wk), रिची बेरिंगटन (c), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, जोश डेवी, सफ़यान शरीफ, ब्रैड व्हील, हमज़ा ताहिर, ब्रैंडन मैकमुलेन, क्रिस सोल, क्रेग वालेस

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (wk), पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, स्टीफन डोहेनी, कॉनर ओल्फर्ट, ग्राहम ह्यूम, फिओन हैंड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल