1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs NZ T20 World Cup 2022 Highlights: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराया, सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 Highlights: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराया, सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Nov 01, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 04:59 pm IST

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 Highlights: सुपर 12 के अपने अहम मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खुद को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रखा है।

England vs New Zealand Highlights- India TV Hindi
England vs New Zealand Highlights Image Source : INDIA TV

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 Highlights: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ब्रिस्बेन में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का एक अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के लिए हार की गुंजाइश नहीं थी और अगर अंग्रेज टीम हारती तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाती। एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने इस मैच में हराकर अपनी अंतिम 4 की उम्मीदों को बरकरार रखा है। कीवी टीम की इस वर्ल्ड कप में यह पहली हार है। वहीं इंग्लैंड को चौथे मैच में दूसरी जीत मिली है। ग्रुप 1 में अब न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों के समान 5-5 अंक हो गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल