1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: एमएस धोनी ने विश्व कप के लिए लॉन्च किया जीत का 'लकी चार्म', फिर दोहराएगी 2011 वर्ल्ड कप की कहानी

T20 World Cup 2022: एमएस धोनी ने विश्व कप के लिए लॉन्च किया जीत का 'लकी चार्म', फिर दोहराएगी 2011 वर्ल्ड कप की कहानी

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 25, 2022 02:43 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 02:43 pm IST

T20 World Cup 2022: एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उस विश्व कप से पहले भी यह खास लॉन्चिंग हुई थी जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले की गई है।

एमएस धोनी, टी20 वर्ल्ड...- India TV Hindi
एमएस धोनी, टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी Image Source : TWITTER

Highlights

  • 2011 वर्ल्ड कप से पहले भी हुई थी ये खास लॉन्चिंग
  • एमएस धोनी के नेतृत्व में 1983 के बाद वनडे चैंपियन बना था भारत
  • 23 अक्टूबर को 2022 टी20 वर्ल्ड कप का अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत में अब सिर्फ तीन हफ्ते का समय शेष रहे गया है। उससे पहले टीम इंडिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी ने टीम के लिए एक लकी चार्म को लॉन्च कर दिया है। दरअसल उन्होंने जिस चीज की लॉन्चिंग की उसकी लॉन्चिंग इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2011 से पहले भी की गई थी। इस बार भी इसको वर्ल्ड कप से पहले लॉन्च किया गया है। धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और इसकी लॉन्चिंग की।

आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है। आपको बता दें कि यह एक बिस्किट की लॉन्चिंग है जो एमएस धोनी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इससे पहले इस बिस्किट को 2011 वनडे वर्ल्ड कप से पहले लॉन्च किया गया था जो लकी चार्म साबित हुआ और भारत विश्व चैंपियन बना था। अब बारी है टी20 वर्ल्ड कप 2022 की जब इसे एक बार फिर से लॉन्च किया गया। इस दौरान धोनी ने कहा,"इतिहास बनाने के लिए इतिहास को दोहराने की जरूरत होती है।"

धोनी ने बताया विश्व कप जीत का कनेक्शन

इस दौरान एमएस धोनी ने बार-बार एक बात दोहराते हुए कहा कि, 2011 में भारत ने कप (विश्व कप) जीता और यह बिस्किट भी 2011 में लॉन्च हुआ। फिर वह बोले कि, कनेक्शन समझ रहे हो ना। इस बार एक और कप है। अगर यह बिस्किट फिर से लॉन्च हो सकता है तो इंडिया भी फिर से वर्ल्ड कप जीत सकता है। आखिर में उन्होंने सभी से बुलवाया कि, तो फिर इसे लॉन्च करते हैं और फिर से 2011 को दोहराते हैं।

गौरतलब है कि एमएस धोनी को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम का मेंटोर बनाया गया था। उसके बाद हालांकि वह फिर टीम के साथ आगे नजर नहीं आए। उस वर्ल्ड कप में टीम को पाकिस्तान के खिलाफ शर्मनाक 10 विकेट की हार और फिर न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी थी। परिणामस्वरूप भारत सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। अब उम्मीद है उस विश्व कप की हार को भुलाकर 2022 में भारत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ही जीत के साथ अपने अभियान को सफलता तक पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें:-

INDA vs NZA: कुलदीप यादव ने ली हैट्रिक, ODI में दो बार पहले भी कर चुके थे ये कारनामा

IND vs AUS: हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचेगी टीम इंडिया, टूट जाएगा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Deepti Sharma Mankading: रविचंद्रन अश्विन ने किया दीप्ति शर्मा का समर्थन, जानिए क्या कहा

Duleep Trophy 2022: वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 294 रनों से हराया, 19वीं बार खिताब जीतकर बनी सबसे सफल टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल