1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए ये तीन खिलाड़ी, बीसीसीआई ने बताई वजह

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए ये तीन खिलाड़ी, बीसीसीआई ने बताई वजह

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 12, 2022 06:40 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 06:56 pm IST

T20 World Cup 2022: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया
  • विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलेगी भारत
  • 22 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2022: बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप और भारत में होने वाले दो घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। दो घरेलू सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए लगभग एक ही टीम को चुना गया है। टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर ही टी20 सीरीज खेलेगी। ऐसे में इन दो सीरीज को टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है।

मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टी20 स्क्वाड में अर्शदीप सिंह टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम में हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को शामिल नहीं किया गया है।

टीम से क्यों बाहर हुए ये खिलाड़ी

टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया 20 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। फिर टीम इंडिया को तीन दिन के बाद ही 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। लेकिन अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया और हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया है। दरअसल बीसीसीआई ने अपने नोट में कहा कि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार घरेलू सीरीज के दौरान एनसीए को रिपोर्ट करेंगे और उस दौरान उनकी रेगुलर फिटनेस को मोनीटर किया जाएगा।

भारतीय टीम इन दो सीरीज के लिए इस प्रकार है:-

ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इन खिलाड़ियों को मिला मौका

15 सदस्यीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

यह भी पढ़े: T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, जानिए पूरी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल