1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप से सबसे पहले बाहर हो सकती हैं ये दो टीमें, दोनों बन चुकी हैं विश्व चैंपियन

T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप से सबसे पहले बाहर हो सकती हैं ये दो टीमें, दोनों बन चुकी हैं विश्व चैंपियन

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Oct 17, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 04:52 pm IST

T20 World Cup 2022: वर्ल्ड कप के पहले दो दिन में ही दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। दो पूर्व चैंपियन टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

T20 World Cup 2022- India TV Hindi
T20 World Cup 2022 Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • 16 से 21 अक्टूबर तक खेला जाएगा क्वालीफाइंग राउंड
  • दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 12 में बनाएंगी जगह
  • प्रत्येक टीम के लिए 3 में से दो मैच जीतना होगा जरूरी

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का राउंड 1 (Qualification Round) के साथ आगाज हो चुका है। 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक यह राउंड खेला जाएगा और पहले दो दिन में ही दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि इस बार दो पूर्व चैंपियन टीमें इस राउंड में खेल रही हैं और दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला एसोसिएट देशों की टीम से हारी हैं। इसके बाद अब इन दोनों पूर्व टी20 चैंपियन टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

आप समझ गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज और श्रीलंका की। पहले दिन जहां नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे दिन सोमवार को स्कॉटलैंड ने दो बार की टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रनों से हरा दिया। यह दोनों ही टीमें अब अपना पहला-पहला मुकाबला हारकर दिक्कतों में पड़ गई हैं। आपको बता दें कि इस राउंड में दोनों ग्रुप ए और बी में चार-चार टीमें हैं। इनमें से दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें ही सुपर 12 में जगह बना पाएंगी। प्रत्येक टीम 3-3 मैच खेलेगी और इसमें से 2 मैच जीतना अनिवार्य होगा।

आसान नहीं होगी दोनों टीमों की राह

आपको बता दें कि ग्रुप ए में श्रीलंका को नामीबिया ने पहले मैच में हरा दिया है। उधर नीदरलैंड ने दूसरे मैच में यूएई को मात दी। अभी श्रीलंका को नीदरलैंड और यूएई दोनों से भिड़ना है। अगर दुर्भाग्यवश कहीं एशियाई चैंपियन टीम एक मैच और हार जाती है तो उसकी सुपर 12 की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। हालांकि, उम्मीदें कायम हैं क्योंकि हाल ही में श्रीलंका एशिया कप 2022 के पहले मैच में अफगानिस्तान से बुरी तरह हारी थी लेकिन उसके बाद उसने सभी मैच जीतते हुए विश्व कप अपने नाम कर लिया था।

वहीं ग्रुप बी में वेस्टइंडीज को आज पहले मैच में स्कॉटलैंड ने हराया है और दूसरा मैच आयरलैंड व जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें तो यह ग्रुप काफी मुश्किल है। वेस्टइंडीज के लिए आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमों के खिलाफ भी मैच जीतना आसान नहीं होगा। अगर एक मैच विंडीज और हारती है तो दो बार की टी20 चैंपियन टीम को सुपर 12 से पहले ही बाहर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-

T20 World Cup 2022: ऋषभ पंत के पैर में लगी चोट? भारतीय विकेटकीपर की इस फोटो ने बढ़ाई चिंता

WI vs SCO, T20 World Cup: स्कॉटलैंड की टीम ने किया बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को चटाई धूल

SL vs NAM, T20 World Cup: एशिया कप चैंपियन श्रीलंका पहले मैच में हारी, नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल