1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 के लिए 20 टीमों के नाम हुए तय, यहां देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 के लिए 20 टीमों के नाम हुए तय, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 16, 2025 07:22 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 07:38 pm IST

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में साल 2026 की शुरुआत में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमों के नाम तय हो गए हैं।

T20 World Cup 2026 All 20 Teams- India TV Hindi
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 टीमें हुई तय। Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2026 की शुरुआत भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुछ के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से तय हो गए थे, वहीं बाकी क्वालीफायर राउंड के जरिए अपनी जगह बना रही थी। वहीं ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 से तीन टीमों के नाम तय होने थे, जिसमें 15 अक्टूबर को नेपाल और ओमान ने जहां अपनी जगह पक्की कर ली थी, जिसके बाद कुल 19 टीमों के नाम तय हो गए थे तो वहीं अब यूएई ने भी मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह बना ली है, जिसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के नाम तय हो चुके हैं।

यूएई ने जापान को मात देने के साथ पक्की की अपनी जगह

ईस्ट-एशिया पेसेफिक क्वालीफायर 2025 में 16 अक्टूबर को सुपर सिक्स में यूएई और जापान की टीम के बीच में अल-अमरात क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उन्होंने जापान की टीम को 20 ओवर्स में 116 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। यूएई की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए अलिशान शर्फू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार शुरुआत की जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसके दम पर यूएई की टीम ने जहां टारगेट को 12.1 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया तो वहीं उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली।

यहां पर देखिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 20 टीमें

  •  भारत
  • श्रीलंका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंग्लैंड
  • साउथ अफ्रीका
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • यूएसए
  • वेस्टइंडीज
  • आयरलैंड
  • न्यूजीलैंड
  • पाकिस्तान
  • कनाडा
  • इटली
  • नीदरलैंड्स
  • नामीबिया
  • जिम्बाब्वे
  • नेपाल
  • ओमान
  • यूएई

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने जीता एक और बड़ा अवार्ड, अब आईसीसी ने भी मान लिया लोहा

ICC Rankings: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जान लीजिए वनडे रैंकिंग, अभी कहां हैं दोनों टीमें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल