1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11 साल पहले किया था डेब्यू, नहीं खेला एक भी विश्व कप, इस बार भी मंडरा रहे खतरे के बादल

11 साल पहले किया था डेब्यू, नहीं खेला एक भी विश्व कप, इस बार भी मंडरा रहे खतरे के बादल

 Published : Jan 30, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 07:12 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच बाकी है, जो 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद सीधे 7 फरवरी को ही इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। इस बीच एक ​भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है, जो टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन वो मैच खेल पाएगा कि नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

संजू सैमसन को लेकर टीम इंडिया में टेंशन

हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन की। संजू को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस बीच जो चार मैच अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए हैं, उसमें उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है। संजू को अपनी मनपसंद ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इसके बाद भी वे एक एक रन के लिए तरस रहे हैं। जब टीम इंडिया का ऐलान इस विश्व कप के​ लिए किया गया था, तब संजू पहली च्वाइस के विकेट कीपर और ओपनर थे, लेकिन अब लगता कि है कि स्थितियां बदल रही हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले तीन मैचों में इशान किशन ने तीसरे नंबर पर आकर भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उसके बाद वे बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं। 

साल 2015 में किया था संजू सैमसन ने डेब्यू

संजू सैमसन ने साल 2015 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे। लेकिन अब जब उनके पास टी20 विश्व कप खेलने और जीतने का मौका है तो उनका फार्म जवाब दे रहा है। अपने करीब दस साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में संजू ने 56 मैचखेलकर 1072 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और तीन अर्धशतक हैं। संजू सैमसन इस फॉर्मेट में 24.36 के औसत और 147.86 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का आखिरी मैच संजू के लिए बहुत अहम

अब भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच बाकी है, जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया सीधे 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के लिए मैदान में उतरेगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिरी टी20 मैच में संजू सैमसन कैसा खेल दिखाते हैं। वैसे तो ये भी कहा जा सकता था कि इस आखिरी मैच से ही संजू प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे, लेकिन मैच चूंकि तिरवनंतपुरम में है, जो कि संजू का होमग्राउंड है, इसलिए वे खेलेंगे तो पक्का, लेकिन बल्ले​बाजी कैसी करेंगे, ये कहना मुश्किल है। संजू को अपने घर पर जो लाइफ लाइन मिलेगी, उसे वे कैसे भुनाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें 

WPL 2026: स्मृति मंधाना की ​कप्तानी में RCB ने पहली बार किया ये कमाल, अब खिताब जीतने से एक कदम दूर

T20 World Cup 2026 में किन टीमों से होगा स्कॉटलैंड का सामना? यहां देखें टीम का फुल शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल