Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WC 2026 Semi Final: अंतिम 4 की 2 टीमें लॉक, अब बाकी दो के लिए जंग जारी

T20 WC 2026 Semi Final: अंतिम 4 की 2 टीमें लॉक, अब बाकी दो के लिए जंग जारी

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 26, 2026 11:56 pm IST, Updated : Feb 26, 2026 11:56 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की दो टीमें तय हो गई हैं, अब दो स्पॉट के लिए चार टीमें आमने सामने हैं। दो टीमें और इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

south africa cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अब तक दो टीमों अपनी सीट पक्की कर ली है, अब दो स्पॉट ही बचे हैं। उन दो स्पॉट के लिए चार टीमों के बीच जंग जारी है। दो टीमें अब इस रेस बाहर भी हो चुकी हैं। यानी आने वाले मुकाबले काफी रोचक होंगे, अभी तो यही लग रहा है। देखना होगा कि सेमीफाइनल में जाने वाली दो और टीमें कौन सी होती हैं। 

साउथ अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दो टीमें पहुंच चुकी हैं। साउथ अफ्रीका ने अपने दो मैच जीत लिए हैं और चार अंक हैं। टीम का सेमीफाइनल में जाना पक्का हो गया है। हालांकि उसका आखिरी मैच जिम्बाब्वे से होना बाकी है। जिम्बाब्वे की टीम अब आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। अब भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से तय होगा कि इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी। दोनों के दो दो अंक हैं और इसका मुकाबला 1 मार्च को शाम सात बजे खेल जाएगा। 

इंग्लैंड ने भी कटवाया सेमीफाइनल का टिकट 

अब बात दूसरे ग्रुप की करें तो वहां से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने दो में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर लिए हैं। अब उसे अपना आखिरी मैच 27 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इस ग्रुप से श्रीलंका की टीम अपने दो मैच हारकर अब इस सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अब ग्रुप से न्यूजीलैंड और ​पाकिस्तान में से कोई एक टीम आगे जाएगी। अभी से समीकरण देखकर लगता है कि ये दूसरी टीम न्यूजीलैंड होगी, क्योंकि पाकिस्तान रेट रन रेट भी काफी खराब है और टीम यहां मात खा सकती है। 

आने वाले मैचों का ये है शेड्यूल 

आगे के शेड्यूल की बात की जाए तो 27 फरवरी यानी शुक्रवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच होगा। इसके बाद शनिवार यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आपस में भिड़ेंगी। एक मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। दिन में तीन बजे से जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी, इसके बाद शाम सात बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही सुपर 8 का समापन हो जाएगा। सेमीफाइनल की चार टीमें मिल जाएंगी और ये भी पता चल जाएगा कि कौन सी टीम किसके खिलाफ भिड़ेगी। 

यह भी पढ़ें

ICC T20 WC 2026: अब पाकिस्तान का क्या होगा, दो टीमें करेंगी उसकी किस्मत का फैसला

टीम इंडिया जीती, लेकिन शिवम दुबे ने खड़े कर​ दिए बड़े सवाल, किया शर्मनाक काम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement