1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद भी इस प्लेयर की हुई चांदी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिला प्रमोशन

चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद भी इस प्लेयर की हुई चांदी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिला प्रमोशन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 05, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 05:54 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों का नया कॉन्ट्रेक्ट जारी किया है. इस नए कॉन्ट्रेक्ट में तस्कीन अहमद को प्रमोशन मिला है। उन्हें ए कैटेगरी में शामिल किया गया है।

Taskin Ahmed- India TV Hindi
तस्कीन अहमद Image Source : GETTY

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी में एक भी मैच नहीं जीत पाई। इस खराब प्रदर्शन के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को रिवॉर्ड दिया है। दरअसल, अब तस्कीन अहमद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-ए का हिस्सा बन गए हैं। इसी बीच बांग्लादेश बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों के लिए नया कॉन्ट्रेक्ट जारी कर दिया है। इस नए कॉन्ट्रेक्ट में तस्कीन अहमद को प्रमोशन मिला है। इससे पहले पिछले दिनों 3 मार्च को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में तस्कीन अहमद को ए+ कैटेगरी में शामिल करने पर प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड ने अंत में उस प्रस्ताव को स्वीकार किया और तस्कीन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ए+ कैटेगरी लिस्ट में शामिल किया।

इन प्लेयर्स को किया गया कैटेगरी-ए में शामिल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कैटेगरी-ए में टेस्ट और वनडे कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को भी शामिल किया गया है। वहीं, मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमूदुल्लाह, तौहीद हृदोय, हसन महमूद और नाहिद राणा कैटेगरी-बी का हिस्सा हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कैटेगरी-C में शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, तंजीद हसन तमीम, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब और महेदी हसन शामिल हैं। 

  • A+ कैटेगरी- तस्कीन अहमद
  • ए कैटेगरी- नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास, मुश्फिकुर रहीम
  • बी कैटेगरी- मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमुदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, नाहिद राणा
  • सी कैटेगरी- सादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, तंजीद हसन तमीम, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, महेदी हसन
  • डी कैटेगरी- नसुम अहमद, खालिद अहमद

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। टीम को सबसे पहले भारत के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बाद में न्यूजीलैंड ने भी उन्हें पटखनी दी थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें

SA vs NZ: किसके फाइनल में पहुंचने से टीम इंडिया को फायदा, खिताब केवल एक कदम दूर

वरुण चक्रवर्ती की ICC Rankings में हुई धमाकेदार एंट्री, लगा दी सीधे 143 स्थानों की छलांग; पहुंचे इस नंबर पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल