1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसकी हुई एंट्री

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसकी हुई एंट्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2022 09:29 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 09:29 pm IST

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद अनकैप्ड खिलाड़ी मुनीम शहरियार और यासिर अली को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

Shakib al hasan- India TV Hindi
Shakib al hasan Image Source : GETTY IMAGES

ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। शाकिब चोट के कारण पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टीम की पिछली टी20 सीरीज से बाहर रहे थे। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद अनकैप्ड खिलाड़ी मुनीम शहरियार और यासिर अली को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज शहरियार ने फॉर्च्यून बरिशल (बीपीएल टीम)  के लिए छह मैचों में 152 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम का हिस्सा रह चुके यासिर अली ने खुलना टाईगर्स के लिए 139.49 के स्ट्राइक रेट से 11 मैचों में 219 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के पहले टी20i मैच में एमएस धोनी नहीं, ये खिलाड़ी था कप्तान

नूरुल हसन सोहन, अकबर अली, शमीम पटवारी, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, नाजमुल हुसैन शन्तो और सैफ हसन को 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। टी20 सीरीज तीन और पांच मार्च को खेली जाएगी। इससे पहले टीमें 23 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। 

यह भी पढ़ें : IND vs SL Series के लिए जान लीजिए पूरी टीम, नोट कीजिए शेड्यूल

टीम इस प्रकार है : महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मुनीम शहरियार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन, यासिर अली चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शाहिदुल इस्लाम, नईम शेख।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल