1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बन सकता है ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS: टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बन सकता है ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 23, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 06:22 am IST

IND vs AUS T20 Series: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

IND VS AUS- India TV Hindi
टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया Image Source : GETTY

India vs Australia T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज (23 नवंबर) से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है। सूर्यकुमार यादव पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है। 

इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार टी20 टीम की अगुआई करेंगे। अगर इस सीरीज में टीम इंडिया कम से कम तीन मैच भी जीत लेती है तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। ये रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान की टीम के नाम है। पाकिस्तान ने अभी तक 135 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। वहीं, भारत के नाम टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 133 जीत दर्ज हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम 

पाकिस्तान - 135 जीत

भारत - 133 जीत 
न्यूजीलैंड - 102 जीत 
साउथ अफ्रीका - 95 जीत 
ऑस्ट्रेलिया - 94 जीत 

टी20 में हेड टू हेड आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 15 मैचों में बाजी मारी है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम 10 मैच ही रहे हैं। एक मैच बेनतीजा भी रहा है। दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 टी20 खेले हैं जिसमें से उसे 6 में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड: 

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

श्रेयस अय्यर (आखिरी 2 मैचों के लिए उपकप्तान)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल