1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, 8 साल से नहीं खेला था एक भी मुकाबला

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, 8 साल से नहीं खेला था एक भी मुकाबला

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 03, 2023 04:38 pm IST,  Updated : Aug 03, 2023 04:38 pm IST

भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से नहीं चुने जाने वाले एक खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ये खिलाड़ी 2015 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

Indian Cricketer Retired- India TV Hindi
Indian Cricketer Retired Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तिवारी ने 2015 के बाद से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लगभग 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले तिवारी ने अब क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। 

टीम इंडिया के लिए छोटा रहा करियर

भारत के लिए तिवारी ने 12 वनडे मुकाबले और तीन टी20 मैच खेले। वनडे क्रिकेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 2011 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी, जहां उन्होंने नाबाद 104 रन बनाए। बता दें कि तिवारी बंगाल की बल्लेबाजी लाइन-अप में एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्होंने 141 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.56 के औसत से 9908 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 45 अर्धशतक शामिल थे। वहीं नाबाद 303 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।  

हाल ही में खेला था रणजी फाइनल

तिवारी ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने वाली बंगाल की टीम की कप्तानी की थी। जहां टीम सौराष्ट्र से हारकर उपविजेता रही। तिवारी ने 169 लिस्ट ए गेम्स में 5581 रन और 183 टी20 गेम्स में 3436 रन भी बनाए। तिवारी वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री हैं।

जीती थी आईपीएल ट्रॉफी

बता दें कि मनोज तिवारी आईपीएल 2012 का खिताब जीतने वाली केकेआर की टीम का भी हिस्सा थे। 2006-07 में रणजी ट्रॉफी में 99.50 की औसत से 796 रन बनाने के बाद तिवारी राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए और उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल