1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भारत में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली टेस्ट सीरीज

IND vs WI: भारत में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली टेस्ट सीरीज

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 14, 2025 10:44 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 11:31 am IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का नतीजा शुभमन गिल की टीम के पक्ष में रहा। भारत ने दोनों टेस्ट मैच जीतकर वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।

IND vs WI- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घर में वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे टीम इंडिया को 121 रनों का टारगेट मिला। इस छोटे लक्ष्य को टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 108 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के आए। इससे पहले टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्ट में पारी और 140 रनों से वेस्टइंडीज को शिकस्त दी थी।

भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

टॉस जीतकर भारत ने अपनी पहली पारी 518/2 रन के स्कोर पर घोषित की थी। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 जबकि शुभमन गिल ने 129 रनों की पारी खेली थी। भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रनों पर ढेर हो गई और फिर टीम इंडिया ने मेहमान टीम को फॉलोआन दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बेहतर खेल दिखाया और 2 बल्लेबाजों के शतक की बदौलत 390 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए और भारत को जीत के लिए 121 रनों का टारगेट दिया। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया को आखिरी दिन का इंतजार करना पड़ा। पहले ही सेशन में टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। केएल राहुल ने नाबाद 58 जबकि साई सुदर्शन ने 39 रन बनाए। 

गिल की कप्तानी में भारत जीता पहली टेस्ट सीरीज 

गौरतलब है कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज जीत है। वहीं, वेस्टइंडीज की भारतीय सरजमीं पर ये छठी टेस्ट सीरीज हार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वेस्टइंडीज 1983-84 से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। वहीं, 1993-94 से कैरेबियन टीम भारत में टेस्ट जीत के लिए तरस रही है। 27 टेस्ट मैच से वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली है। कैरेबियन टीम को आखिरी जीत मई 2002 में किंग्सटन में मिली थी। 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS ODI सीरीज से पहले टीम को लगा झटका, बाहर हो गए ये 2 खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया को हुआ भयंकर नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल