1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के करीब टीम इंडिया, बांग्लादेश को हराते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर लेगी बराबरी

T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के करीब टीम इंडिया, बांग्लादेश को हराते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर लेगी बराबरी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 22, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 05:59 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। वह इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के करीब टीम इंडिया Image Source : GETTY

IND vs BAN T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी खास रहने वाला है। दरअसल, टीम इंडिया इस मैच को जीतकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से टॉस के साथ होगी। वहीं, मुकाबले की पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी।

ऐतिहासिक जीत के करीब टीम इंडिया

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 48 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 32 मैचों में जीत मिली है और 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह बांग्लादेश को हरा देती है तो ये उसकी 33वीं जीत होगी। ऐसे में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। बता दें, ये रिकॉर्ड फिलहाल श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 33 मैच जीते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

श्रीलंका - 33 जीत 

भारत - 32 जीत 
पाकिस्तान - 30 जीत 
ऑस्ट्रेलिया - 30 जीत 
साउथ अफ्रीका - 30 जीत 

टीम इंडिया का पलड़ा भारी 

दोनों टीमों का सुपर-8 राउंड में ये दूसरा मैच होगा। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं, बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दोनों टीमों के बीच अभी तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 12 मैचों में बाजी मारी है और बांग्लादेश सिर्फ 1 मैच ही जीत सका है। टी20 वर्ल्ड कप में तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को धूल चटाई है। 

ये भी पढ़ें

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किया क्वालीफाई

IND vs BAN Dream 11 Prediction: इस खिलाड़ी को बनाएं अपनी टीम का कप्तान, हो सकता है बड़ा फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल