1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा

टीम इंडिया ने सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jun 12, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 06:27 am IST

टीम इंडिया ने अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई है।

IND vs USA- India TV Hindi
IND vs USA Image Source : PTI

IND vs USA: भारत और अमेरिका के बीच वर्ल्ड कप 2024 का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम इस मैच में मिली जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारतीय टीम ने इस मैच में अमेरिका को 7 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है। अमेरिका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा। आपको बता दें कि इस मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था। इस वेन्यू पर वर्ल्ड कप के दौरान गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसा ही कुछ इस मुकाबले में भी रहा। अमेरिका के खिलाफ भारत को एक छोटा का टारगेट चेज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कैसा रहा मैच का हाल

अमेरिका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल लिया। रोहित शर्मा के इस फैसले को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी सही साबित किया है। उन्होंने अमेरिका को 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बनाने दिए। इस दौरान अमेरिका की ओर से स्टीवन टेलर ने 24 रन और नीतीश कुमार ने ने 27 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आरोन जोन्स ने 11 रन, कोरी एंडरसन ने 15 रन, हरमीत सिंह ने 10 और वैन शाल्कविक ने 11 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से पहली पारी में अर्शदीप सिंह स्टार रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के दौरान 9 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं हार्दिक पांड्या को 2 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट हासिल हुए।

टीम इंडिया का रनचेज

भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ जब रनचेज करने के लिए उतरी तो पहले ही ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया और विराट कोहली बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद मैच तीसरे ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने रोहित शर्मा को भी आउट कर दिया। सौरभ नेत्रवलकर के स्पेल के बाद ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की पारी को संभाला, लेकिन वह भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत को मैच जीताया। टीम इंडिया ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 111 रन बना इस मैच को अपने नाम किया। भारत की जीत के बाद अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की जीत से पाकिस्तान को फायदा

टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान को बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में अभी भी तीसरे स्थान पर है, लेकिन अमेरिका से उनकी टक्कर होगी। इस ग्रुप से अब सिर्फ एक ही टीम सुपर 8 में पहुंच सकेगी। ऐसे में अमेरिका की टीम अब अपना अगला मैच आयरलैंड से हार जाती है और पाकिस्तान अपने अगले मैच को आयरलैंड से जीत जाता है तो पाकिस्तान की टीम नेट रन रेट के आधार पर सुपर 8 मे पहुंच सकती है। इस वक्त पाकिस्तान का नेट रन रेट अमेरिका से बेहतर है।

यह भी पढ़ें

ICC के इस नए नियम का पहला शिकार बनी USA की टीम, टीम इंडिया को बिना गेंद खेले दिए गए इतने रन

विराट कोहली गोल्डन डक पर हुए आउट, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार दिखा ये नजारा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल