1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश दौरे के साथ ही इस खिलाड़ी की टीम से छुट्टी तय! सीरीज हार में बना सबसे बड़ा विलेन

बांग्लादेश दौरे के साथ ही इस खिलाड़ी की टीम से छुट्टी तय! सीरीज हार में बना सबसे बड़ा विलेन

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 10, 2022 07:33 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 07:33 pm IST

बांग्लादेश सीरीज की हार के बाद टीम इंडिया में कुछ चौंकाने वाले बदलाव तय हैं।

IND vs BAN- India TV Hindi
IND vs BAN Image Source : AP

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे मैच में बांग्लादेश को 227 रनों से करारी मात दी। हालांकि टीम इंडिया पहले दो मुकाबले गंवाने के बाद ये सीरीज 2-1 से हार गई। पहले मुकाबले में कांटे की टक्कर देने के बाद भारतीय टीम मात्र एक विकेट से हार गई। ऐसा ही सिलसिला दूसरे वनडे में भी जारी रहा और वहां भी टीम इंडिया को एक टक्कर के मुकाबले में सिर्फ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के साथ एक खिलाड़ी का करियर खतरे में पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस खिलाड़ी का प्रदर्शन पूरी सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा है। 

टीम से इस दिग्गज का ड्रॉप होना तय

टीम इंडिया के दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन का वनडे करियर भी अब खतरे में नजर आ रहा है। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से लगातार बाहर रहने वाले धवन का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में भी हर मैच के साथ गिर रहा है। ऐसे में उनकी इस सीरीज के साथ ही टीम से छुट्टी हो सकती है। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीनों मैचों को मिलाकर भी 50 रन कुल नहीं बना पाए। पहले मुकाबले में धवन के बल्ले से 7, दूसरे वनडे में 8 और आखिरी मैच में मात्र 3 रन निकले। ऐसे में टीम में उनकी जगह को बड़ा खतरा है।

Shikhar Dhawan
Image Source : APShikhar Dhawan

ये खिलाड़ी धवन से अच्छा ओपनर

धवन टीम में बतौर ओपनर खेलते हैं। उनकी जगह लेने के लिए अब युवा ओपनर ईशान किशन तैयार बैठे हुए हैं। ईशान को बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ तीसरे मुकाबले में चांस मिला और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए डबल सेंचुरी लगा दी। वहीं शुभमन गिल जैसे युवा बल्लेबाज भी लगातार हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर ही रहे हैं। ऐसे में आने वाली सीरीज और मैचों से धवन बाहर बैठा दिए जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

Ishan Kishan
Image Source : APIshan Kishan

टीम इंडिया ने जीता आखिरी मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है। पहले दो मुकाबले जीत कर सीरीज अपने नाम करने वाली मेजबान टीम को भारत ने आखिरी वनडे में 227 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए ईशान किशन के 210 और विराट कोहली के 113 रनों की शानदार पारी की बदौलत 8 विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन बनाकर सिमट गई।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल