Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: चोटिल हो गया कप्तान, टेस्ट मैच के पहले दिन ही फैंस के लिए आई बुरी खबर

IND vs SA: चोटिल हो गया कप्तान, टेस्ट मैच के पहले दिन ही फैंस के लिए आई बुरी खबर

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Dec 26, 2023 04:29 pm IST, Updated : Dec 27, 2023 03:15 pm IST

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच के पहले दिन ही कप्तान चोटिल हो गया है।

Temba Bavuma And Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY Temba Bavuma And Rohit Sharma

India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। लेकिन अब टेस्ट मैच के बीच में ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 

चोटिल हो गया कप्तान 

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन ही विराट कोहली के कवर ड्राइव का पीछा करते हुए टेम्बा बावुमा को चोट लग गई। इससे वह मैदान से बाहर चले गए। वहीं कप्तानी की जिम्मा डीन एल्गर संभाल रहे हैं। बावुमा हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापस आए हैं। कप्तान बावुमा की चोट से साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। 

ऐसा रहा है करियर 

टेम्बा बावुमा ने साउथ अफ्रीका के लिए 56 टेस्ट मैचों में 2997 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 38 वनडे मैचों में 1512 रन और 36 टी20 मैचों में 670 रन जुटाए हैं। बावुमा ने टेस्ट मैच में अपने दम पर साउथ अफ्रीकी टीम को कई मैच जिताए हैं। 

भारत ने जीते हैं सिर्फ चार टेस्ट मैच 

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं और सिर्फ चार में ही जीत दर्ज की है। वहीं 12 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। 7 मुकाबले ड्रॉ साबित हुए हैं। इस तरह से अफ्रीकी धरती पर साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है। भारत ने अफ्रीकी धरती पर अभी तक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली की कप्तानी में ही जीत दर्ज की है। अब कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है। 

यह भी पढ़ें: 

कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को आउट कर रचा कीर्तिमान, टिम साउदी रह गए पीछे

बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर रवींद्र जडेजा, रोहित ने बताई मैच ना खेलने की वजह

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement